रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला: यूक्रेन पर 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें दागी, लड़ाकू विमान तबाह, पायटल की मौत

रूस यूक्रेन युद्ध 2025, रूस हवाई हमला, यूक्रेन पर ड्रोन अटैक, F-16 विमान तबाह, Russia Ukraine war 2025, Russia air strike
X

रूस ने यूक्रेन पर किया बड़ा हवाई हमला, F-16 लड़ाकू विमान तबाह

रूस ने रविवार रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। 537 हमलों में एक F-16 लड़ाकू विमान तबाह हो गया और 6 लोग घायल हुए। जानिए पूरी अपडेट।

Russia Ukraine War 2025: रूस-यूक्रेन युद्ध के दो साल पूरे होने के बाद अब यह संघर्ष एक नए और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रविवार (28 जून 2025) देर रात रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइलों समेत कुल 537 हमले किए। इनमें एक पायलट की मौत हो गई। जबकि, 6 लोग घायल हैं। F-16 लड़ाकू विमान भी तबाह हो गया।

यूक्रेन की वायु सेना ने दावा किया कि उन्होंने रूस के 475 हमले नाकाम कर दिए। इनमें से एक बैलिस्टिक मिसाइल, 33 क्रूज मिसाइलें और 4 कैलिबर मिसाइलें शामिल थीं।

F-16 विमान तबाह, पायलट की मौत
इन हमलों में एक F-16 लड़ाकू विमान भी तबाह हो गया। वायु सेना के मुताबिक, पायलट ने हमले के दौरान सात मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन अंतिम मिसाइल से टकराते हुए विमान क्रैश हो गया। पायलट ने विमान को आबादी वाले इलाके से दूर ले जाने की कोशिश की लेकिन समय पर इजेक्ट नहीं कर सका और मौत हो गई। हमलों में छह लोग घायल हुए हैं, इनमें बच्चा भी शामिल है।

क्रीमिया एयरबेस पर यूक्रेनी जवाबी हमला
इससे पहले यूक्रेन ने 28 जून को रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के किरोव्स्के एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था। इसमें Mi-8, Mi-26 और Mi-28 हेलिकॉप्टर, साथ ही पैंटसिर-S1 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिए गए थे। यूक्रेन की SBU (सुरक्षा सेवा) ने कहा कि यह ऑपरेशन रूस के एयर संसाधनों को कमजोर करने के लिए किया गया था।

शांति वार्ता की संभावनाएं धूमिल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 27 जून को इस्तांबुल में सीधी शांति वार्ता की बात कही थी, लेकिन इस हमले ने शांतिवार्ता की उम्मीदें धूमिल कर दीं। इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर बात की थी और सऊदी अरब में रूस-अमेरिका शिखर बैठक भी हुई थी, जिसमें यूक्रेन शामिल नहीं था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story