Circle Rate Hike: महंगी होगी प्रॉपर्टी, प्रयागराज में 3 साल बाद नए सर्किल रेट; जानें डिटेल्स

प्रयागराज: अगस्त से बढ़ेगा सर्किल रेट, सिविल लाइंस में 40% तक महंगे होंगे फ्लैट
X

प्रयागराज: अगस्त से बढ़ेगा सर्किल रेट, सिविल लाइंस में 40% तक महंगे होंगे फ्लैट

प्रयागराज में अगस्त 2025 से सर्किल रेट में 40% तक बढ़ोतरी होगी। सिविल लाइंस, टैगोर टाउन, अशोक नगर सहित कई इलाकों में फ्लैट और प्लॉट की रजिस्ट्री महंगी होगी। जानिए नया सर्किल रेट, किस इलाके में कितनी बढ़ोतरी होगी।

Prayagraj Circle Rate Hike 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यदि प्रॉपर्टी खरीदने का प्लन है तो जल्दी करें। 1 अगस्त से यहां नई सर्किल रेट लागू होंगे। लिहाजा, प्रापर्टी महंगी हो सकती है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइंस, टैगोर टाउन, अशोक नगर जैसे प्रमुख इलाकों में 30 से 40% तक जमीनों के दाम बढ़ जाएंगे। प्रयागराज में यह बदलाव तीन साल बाद हो रहा है।

जिलाधिकारी (DM) द्वारा प्रस्तावित इस बदलाव को अनुमोदन मिल चुका है और शुक्रवार को जनपद स्तरीय कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी एसडीएम, तहसीलदार और उप निबंधक शामिल होंगे।

सर्किल रेट में 40% तक बढ़ोत्तरी

प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में अभी सर्किल रेट ₹60,000 से ₹70,000 प्रति वर्ग मीटर है। इसे 35–40% तक बढ़ाने की तैयारी है। वहीं अशोक नगर, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन के सर्किल रेट में 30% तक की बढ़ोतरी की प्रस्तावित है।

मकान खरीदना भी महंगा

प्रयागराज के ग्रामीण इलाकों में भी 5% से लेकर 25% तक सर्किल रेट बढ़ाए जाने की तैयारी है। सर्किल रेट बढ़ने से न सिर्फ फ्लैट और प्लॉट की कीमतें बढ़ेंगी, बल्कि मकान खरीदना भी महंगा हो जाएगा। राजस्व वृद्धि के साथ रजिस्ट्री शुल्क और दाखिल-खारिज की फीस में भी इजाफा होगा।

प्रयागराज में कहां कितना है सर्किल रेट?

  • सिविल लाइंस: ₹60,000–₹70,000/वर्ग मीटर
  • अशोक नगर: ₹55,000–₹60,000/वर्ग मीटर
  • जार्ज टाउन और टैगोर टाउन: ₹50,000–₹55,000/वर्ग मीटर
  • कर्नलगंज, मम्फोर्डगंज: 30% तक संभावित बढ़ोतरी

ग्रामीण क्षेत्रों में क्या होगा असर?

बारा, करछना, फाफामऊ और झूंसी जैसे इलाकों में 20–25% तक रेट बढ़ सकते हैं। जबकि, सिरसा, भारतगंज, लालगोपालगंज, शंकरगढ़ में 20% तक वृद्धि संभव है। गांवों में 5–15% तक सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी है।

सर्किल रेट में इजाफा क्यों?

एआइजी स्टांप राकेश चंद्र के मुताबिक, फ्लैट्स की बाजार कीमतें सर्किल रेट से लगभग दोगुनी हैं। इसलिए मूल्यांकन के आधार पर सर्किल रेट बढ़ाना जरूरी हो गया है। 2BHK फ्लैट जिसकी कीमत सर्किल रेट अनुसार ₹70 लाख होनी चाहिए, उसे सवा करोड़ में बेचा जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story