किसान आंदोलन: नाभा नप EO की सरकारी कोठी में दबा मिला शंभू बार्डर से चोरी किसानों का सामान

Nabha
X

सरकारी जमीन पर खुदाई करती जेसीबी व ईओ गुरचरण सिंह गिल। 

किसानों की मांग पर CIA ने जेसीबी से करवाई खुदाई, किसानों के धरने प्रदर्शन के बाद किसानों की शिकायत पर आप नेता पंकज पप्पू के खिलाफ दर्ज हुआ था केस, 8 माह पहले पुलिस ने चलाया था बुल्डोजर।

MSP की मांग को लेकर हरियाणा-पंजाब बार्डर पर किसानों के 13 माह धरना प्रदर्शन किया था। आठ माह पहले पंजाब पुलिस ने बार्डर पर बने किसानों के अस्थाई शेड बुल्डोर से तोड़ दिए थे। इस दौरान किसानों ने शंभू बार्डर से धरने में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का सामान चोरी हो गए थे। किसानों ने आम आदमी पार्टी के नेता पंकज पप्पू को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। जिस पर नाभा पुलिस ने आप नेता पप्पू के खिलाफ केस दर्ज किया था। किसान की मांग पर सीआईए ने नप ईओ के आवास की खुदाई शुरू की तो वहां जमीन के नीचे से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का चोरी हुआ सामान मिला। इससे पहले घनौर हलके से भी चोरी का सामान बरामद हो चुका है।

आप नेता के कहने पर चल रहे थे अधिकारी

किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने आम आदमी पार्टी नेता पंकज पप्पू के कहने पर धरना स्थल से किसानों का सामान चोरी किया था। पार्षदों ने एक प्रस्ताव पास कर पंकज पप्पू को नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों का सुपरवाइजर बनाया था। जिसके बाद उन्होंने ईओ के सरकारी आवास को अपना दफ्तर बना लिया था। पंजाब सरकार ने जब किसानों को बार्डर से हटाया तो पंकज के कहने पर अधिकारियों ने बार्डर पर मौजूद किसानों के ट्रैक्टर-ट्रॉलियों व अन्य सामान को सरकारी नष्ट करने की नियम से जमीन के नीचे दबवाया था। पंकज को अब इस मामले में जमानत मिल चुकी है।

हमारे पास थी पुख्ता जानकारी

भारतीय किसान यूनियन आजाद के नाभा अध्यक्ष गमदूर सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार के सहयोग से शंभू और खनौरी बॉर्डर से चोरी हुई ट्रॉलियां का सामान अब सरकारी परिसर से बरामद हो रहा है। हमारे पास पुख्ता जानकारी थी कि उनकी ट्रॉलियों का सामान नगर परिषद की इस जगह पर नष्ट करने की नीयत से दबाया गया है। जिसका पता लगाने के लिए कल से नप के बाहर धरने पर बैठे थे। जिसके बाद प्रशासन को खुदाई के लिए मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने अब प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनका चोरी हुआ सामान बरामद कर लिया। अब पुलिस को इस मामले की गंभीरता से जांच कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

ईओ बोले, मैं सरकारी आवास में नहीं रहता

नाभा नप ईओ गुरचरण सिंह गिल ने कहा कि आवास उनके नाम पर अलाट है। मैं नजदीक गांव में बने अपने निजी आवास में ही रहता हूं। यहां सफाई कर्मचारियों के सुपरवाइजर बने आप नेता पंकज पप्पू अपना दफ्तर चलाते हैं। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में पुलिस को हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story