MP Weather Update: एमपी में कोहरे का असर कम, लेकिन 10 फरवरी से फिर बदल सकता है मौसम

MP Weather Update
मध्यप्रदेश में आज कोहरे का असर बीते दिनों की तुलना में कम देखने को मिला। ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ अंचल में सुबह के समय हल्का कोहरा जरूर छाया रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे मौसम साफ होता चला गया। धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत भी महसूस हुई।
मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार सुबह भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में हल्का कोहरा दर्ज किया गया। वहीं गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रहा।
अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम
6 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, दतिया, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। वहीं भोपाल, गुना, अशोकनगर, इंदौर, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, विदिशा, सीहोर और रायसेन समेत कई जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखने को मिलेगा।
7 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्का से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि इस दिन बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे मौसम शुष्क बना रहेगा।
क्यों बना है ऐसा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में बादल और कोहरे की स्थिति बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद ठंडी हवाएं मैदानी क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं, जिससे ठंड और कोहरे का असर लगातार देखने को मिल रहा है।
इसके साथ ही पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 8 फरवरी से एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने जा रहा है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देगा। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि 10 फरवरी से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मावठा गिर सकता है, जिससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जा सकती है।
