मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ: रमेश मेंदोला लगातार 5वीं बार अध्यक्ष बने, दिग्विजय सिंह सचिव; ये रही पूरी कार्यकारिणी

मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ: रमेश मेंदोला लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष निर्वाचित, ये रही पूरी कार्यकारिणी
MP Olympic Association: मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ (MPoA) के चुनाव आज 30 जून 2025, सोमवार को जबलपुर में संपन्न हुए। इंदौर-2 से भाजपा विधायक रमेश मेंदोला को लगातार पांचवीं बार अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। वे आगामी चार वर्षों तक इस पद पर बने रहेंगे। महज डेढ़ घंटे चली यह वार्षिक आमसभा (AGM) बेहद सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजित हुई, जहां सभी पदाधिकारियों के नामों पर सर्वसम्मति से सहमति बनी।
चुनावी बैठक में मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष समेत 29 पदाधिकारी चुने गए है। इनमें 9 उपाध्यक्ष और 6 संयुक्त सचिव के अलावा कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हैं।
MP Olympic Association: नवनिर्वाचित पदाधिकारी
नाम | पद |
रमेश मेंदोला, इंदौर | अध्यक्ष |
दिग्विजय सिंह (जबलपुर) | सचिव |
जीतू जिराती, इंदौर | कोषाध्यक्ष |
अनिल धूपर | उपाध्यक्ष |
चंदूराव शिंदे (इंदौर) | कार्यकारिणी सदस्य |
CM मोहन यादव MPoA के संरक्षक बने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब MPoA के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगे। वे पूर्व में उपाध्यक्ष पद पर थे। चुनाव प्रक्रिया में 33 राज्य खेल संघों और 14 जिला ओलंपिक संघों के 80 से अधिक पदाधिकारी शामिल हुए। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की ओर से नामित पर्यवेक्षक नामदेव एस. श्रीगांवकर और चुनाव अधिकारी एचपी सिंह (सेवानिवृत्त न्यायाधीश, मप्र हाई कोर्ट) ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई।
सर्वसम्मति से चुनी गई टीम का फोकस रहेगा
- राज्य में खेल गतिविधियों को गति देना
- खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर अवसर दिलाना
- खेल इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रशिक्षण सुविधाओं का विस्तार
आलंपिक संघ चुनाव में ये भी रहे उपस्थित
मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ (MPoA) की पूरी कार्यकारिणी यथावत रखी गई है। यानी कोई बड़ा फेरबदल नहीं हुआ। इस दौरान पूर्व विधायक जीतू जिराती, इंदौर भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, रानू अग्रवाल समेत अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी। साथ ही उम्मीद जताई कि ये टीम मध्य प्रदेश को खेलों में नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।