झारखंड: भाजपा का बड़ा फैसला, बाबूलाल मरांडी को बनाया विधानसभा में विधायक दल का नेता

Babulal Marandi appointed BJP legislative party leader in Jharkhand
X
झारखंड: भाजपा ने बाबूलाल मरांडी को बनाया विधानसभा में विधायक दल का नेता।
Babulal Marandi: भाजपा ने धनवार विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण (सांसद) को इस चुनाव की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

Babulal Marandi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने धनवार विधानसभा से विधायक बाबूलाल मरांडी को झारखंड विधानसभा में अपने विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। गुरुवार (6 मार्च) को रांची में हुई बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से इस पद के लिए चुना गया। बाबूलाल मरांडी झारखंड भाजपा अध्यक्ष भी हैं और उनका यह चुनाव पार्टी की राज्य में मजबूत नेतृत्व स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

केन्द्रीय नेतृत्व की देखरेख में हुआ चुनाव
भाजपा संसदीय बोर्ड ने बुधवार (5 मार्च) को पार्टी के विधायक दल के नेता के चुनाव की निगरानी के लिए दो केंद्रीय पर्यवेक्षकों की घोषणा की थी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के. लक्ष्मण (सांसद) को प्रक्रिया की निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय नेतृत्व का जताया आभार
पार्टी द्वारा विधायल दल का नेता चुने जाने पर बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री मोदी सहित पार्टी के बड़े नेताओं का आभार जताया। साथ ही उन्होंने एक्स पर लिखा, ''मैं, पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों के साथ जनता की आवाज बनकर गरीब, दलित, शोषित, आदिवासी समाज के अधिकारों और उनकी समस्याओं को उठाने के लिए पूर्ण निष्ठा और क्षमता के साथ कार्य करूंगा।''

झारखंड में भाजपा को मजबूत करने की रणनीति
बाबूलाल मरांडी के विधायक दल का नेता बनने से झारखंड में भाजपा की राजनीतिक पकड़ मजबूत होने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। पार्टी आगामी चुनावी चुनौतियों के लिए खुद को तैयार कर रही है और मरांडी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने पर जोर दे रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story