Haryana News: हरियाणा की दो कॉलोनियों का बदला जाएगा नाम, मंत्री गौरव गौतम ने बताई वजह

हरियाणा की दो कॉलोनियों का बदला जाएगा नाम, मंत्री गौरव गौतम ने बताई वजह
X

खेल मंत्री गौरव गौतम।

Haryana News: हरियाणा सरकार ने स्थानीय लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए दो कॉलोनियों के नाम को बदलने का फैसला कर लिया है। कॉलोनियों के नाम भी तय कर दिए गए हैं। इसे लेकर मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी है।

Haryana News: हरियाणा सरकार की ओर से पलवल की दो कॉलोनियों के नाम बदलने की घोषणा कर दी गई है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने इसे लेकर जानकारी दी है। पलवल की इस्लामाबाद कॉलोनी का नाम ईश्वर नगर और शमशाबाद कॉलोनी का नाम सिद्धार्थनगर रख दिया जाएगा। कॉलोनियों का नाम बदलने के फैसले पर स्थानीय लोगों ने भी सहमति जताई है। ऐसा कहा जा रहा है कि स्थानीय लोग लंबे समय से कॉलोनियों का नाम बदलने की मांग कर रहे थे। ऐसे में लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए कॉलोनियों का नाम बदल दिया गया है।

लोगों की आस्था को ध्यान में रखकर फैसला लिया-गौरव गौतम


मीडिया रिपोर्ट् के मुताबिक, पलवल में मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि, आने वाले दिनों में इस्लामाबाद कॉलोनी को ईश्वर नगर और शमशाबाद कॉलोनी को सिद्धार्थनगर के नाम से जाना जाएगा। गौरव गौतम ने कहा कि लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए इसे लेकर औपचारिक रूप से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसे राजस्व विभाग की सहायता से अधिसूचित किया जाएगा। मंत्री गौरव गौतम ने कहा यह फैसला क्षेत्र के लोगों की आस्था, सांस्कृतिक मूल्यों और परंपराओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

मंत्री ने किया सड़कों का शिलान्यास


मंत्री गौरव गौतम के मुताबिक शमशाबाद कॉलोनी का नाम सिद्धार्थ नगर इसलिए रखा जाएगा क्योंकि यह नाम भगवान बुद्ध की शिक्षा और सिद्धांतों से प्रेरित है। यह क्षेत्र में सामाजिक सद्भाव और शांति का प्रतीक बन सकता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करती है। स्थानीय लोगों ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है। इस दौरान गौरव गौतम ने पलवल में 1 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग रास्तों और नालियों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने सेना की हौसला अफजाई के लिए तिरंगा यात्रा निकाली है। ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से भारत ने पाकिस्तान को सबक सिखाया है, सेना के सम्मान में पूरा देश तिरंगा यात्रा निकाल रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story