हरियाणा के अग्निवीर जवान नवीन जाखड़ की मौत: बारामूला में प्रैक्टिस के दौरान लगी गोली, आज गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर

Martyr Naveen Jakhar
X
शहीद नवीन जाखड़।
Martyr Naveen Jakhar: हरियाणा के रहने वाले अग्निवीर जवान नवीन जाखड़ की जम्मू कश्मीर में प्रैक्टिस के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद उनके परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया है।

Agniveer Naveen Jakhar: जम्मू कश्मीर के बारामूला में हरियाणा के अग्निवीर जवान नवीन जाखड़ की मौत हो गई। वह झज्जर के साल्हावास गांव के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक, बीते 23 अप्रैल को प्रैक्टिस करते समय नवीन को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस खबर से नवीन के परिवार समेत पूरे गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

आज दोपहर तक गांव पहुंचेगा पार्थिव शरीर
जानकारी के मुताबिक, नवीन जाखड़ (20) 12वीं पास करने के बाद करीब डेढ़ साल पहले अग्निवीर के तहत सेना में शामिल हुए थे। साथ ही उनके बड़े भाई लोकेश भी सेना में भर्ती हुए थे। बता दें कि नवीन के पिता गांव में खेती का काम करते हैं, जबकि उनकी माता हाउसवाइफ हैं। करीब 1 महीने पहले ही नवीन छुट्टी लेकर घर आए थे, जिसके बाद वापस जम्मू लौट गए थे।

बताया जा रहा है कि सेना के जवान नवीन का पार्थिव शरीर लेकर उनके पैतृक गांव आ रहे हैं। आज दोपहर करीब 4 बजे तक नवीन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव साल्हावास में पहुंच जाएगा। इसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नवीन जाखड़ के बड़े भाई लोकेश को घटना की जानकारी 23 अप्रैल को ही मिल गई थी, जिसके बाद उसने अपने ताऊ और चाचा को कॉल करके जानकारी दी। लोकेश भी तुरंत वहां से अपने घर के लिए निकल गया। वह गुरुवार को अपने गांव पहुंचा। बाद में नवीन के माता पिता को भी घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। वहीं परिवार के अन्य सदस्यों का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ये भी पढ़ें: Pahalgam Attack : शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के पिता बोले- जख्म कभी नहीं भरेंगे, बहन ने भी जताई नाराजगी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story