Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से महिला को किया गिरफ्तार, फर्जी CBI अधिकारी बनकर ठगे थे लाखों रुपये

Delhi cyber crime news
X

साइबर ठगी करने वाली महिला दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। 

Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Gurugram Fraud Case: गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि वह लोगों को डरा धमकाकर उनसे लाखों रुपये ठग लेती थी। पुलिस ने आरोपी महिला को दिल्ली एयरपोर्ट से अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार महिला के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ करके इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आरोपी महिला कॉल सेंटर करती थी काम
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,आरोपी महिला की पहचान गुजरात की रहने वाली 24 साल की खुशबू के तौर पर हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि खुशबू कंबोडिया के एक कॉल सेंटर में काम करती है। खुशबू के खिलाफ 4 दिसंबर 2024 को एक महिला ने FIR दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसके बेटे के पास एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि उसके आधार कार्ड का हवाला के नाम से इस्तेमाल किया गया है। युवक ने इस बात से साफ इन्कार कर दिया।

खुद को फर्जी सीबीआई अधिकारी बताया
आरोपी महिला ने खुद को फर्जी सीबीआई अधिकारी बताकर पीड़ित को डराया धमकाया और उसके बाद विडियो कॅाल कर उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। बाद में उससे पैसे ट्रांसफर करावा लिए। इसके बाद पीड़ित ने इस बारे में अपनी मां को बता दिया था, जिसके बाद महिला ने गुरुग्राम में साइबर पुलिस थाने जाकर आरोपी महिला की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी कैसे लोगों को ठगते थे ?
आरोपी महिला कंबोडिया में रहकर डिजिटल अरेस्ट करने वाली कंपनी में काम करती थी। यहां पर साइबर ठगी का काम तीन चरणों में किया जाता था। सबसे पहले आरोपी लोगों के फोन या आधार कार्ड का नंबर लेकर उसे अपडेट करने के बहाने डरा धमकाकर धोखाधड़ी को अंजाम देते थे। बाद में पीड़ितों को केस दर्ज करने की धमकी देते थे। तीसरे चरण में उनसे पैसे वसूले जाते थे। आरोपी महिला खुशबू इसी टीम का हिस्सा थी। जिसे दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने किया अरेस्ट
पुलिस आयुक्त प्रियांशु दीवान के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा लंबी जांच के बाद खुशबू को बीते दिन यानी रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस ने आरोपी महिला से पूछताछ की जिसमें पता चला कि इस धोखाधड़ी में उसने करीब 39 लाख रुपए की ठगी थी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story