मुख्यमंत्री की दिवाली सौगात: बुढ़ापा पेंशन बढ़ाई, सीईटी पोर्टल खोला, 8029 प्लाटों का आवंटन

CM-saini
X

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।

हरियाणा सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने बुढ़ापा पेंशन बढ़ाने सहित प्रदेश के लोगों को कई सौगात दी। नवंबर से मिलेगी बढ़ी पेंशन और धनतेरस पर खुली रहेंगी तहसील


हरियाणा में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुजुर्गों व प्रदेशवासियों को दिवाली की सौगात देने के साथ विपक्ष पर भी निशाना साधा। बुढ़ापा पेंशन 200 रुपये बढ़ाने की घोषणा करने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरी हंसी, हरियाणा के जन-जन की हंसी हैं। मैं हंसता हूं तो विपक्ष का पेट खराब हो जाता है। बढ़ी पेंशन नवंबर माह से मिलनी शुरू होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने प्रदेश की जनता से 217 संकल्प किए थे। जिनमें से अब तक 46 पूरे किए जा चुके हैं तथा बाकी पर काम चला रहा है। इस वित्त वर्ष के अंत तक 200 से अधिक संकल्प पूरे कर लिए जाएंगे। धनतेरस के दिन तहसीलों में रजिस्ट्री होंगी। पंचकूला में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जनता को पहले छह माह का हिसाब दिया था और आज एक साल का हिसाब दे रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज और छठ पूजा पर्वों की बधाई भी दी।

17 से 24 अक्टूबर तक खुला रहेगा सीईटी पोर्टल

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचएसएससी ने त्रुटियां ठीक करने के लिए सीईटी पोर्टल खोल दिया है। 17 से 24 अक्टूबर तक पोर्टल खुला रहेगा। इस दौरान कैंडिडेट अपने आवेदन पत्र में हुई गलतियों को सुधार सकते हैं। इस परीक्षा के लिए 13.48 लाख युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 26 और 27 जुलाई यह परीक्षा आयोजित हुई थी। हमने पहले भी 100 दिन का हिसाब दिया था और अब एक साल का हिसाब दे रहे हैं। पहले काम पंचवर्षीय योजना से होते थे लेकिन अब पहले दिन ही जिम्मेदारी तय हो जाती है। प्रदेश सरकारी उसी दिशा में आगे बढ़ते हुए जनकल्याण के साथ प्रदेश के विकास को गति दे रही है।

पंचायतों व निकायों को विकास के लिए 2697 करोड़ की ग्रांट

अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री ने गांवों व शहरों के विकास के लिए पंचायतों व स्थानीय निकायों को 2,697 करोड़ की राशि वितरित की। पंचायतों को विकास कार्यों के लिए स्टाम्प ड्यूटी और बिजली की खपत पर पंचायत सेस की 1,044 करोड़ 57 लाख रुपये की राशि जारी की। प्रदेश के 322 गांवों में फिरनियों के निर्माण के लिए 169 करोड़ की राशि भी दी। शहरों में भी विकास कार्यों के लिए नगर निकायों को 1,483 करोड़ 77 लाख रुपये की राशि जारी की गई। कुल मिलाकर आज पंचायतों और नगर निकायों को डेवलपमेंट ग्रांट के रूप में 2,697 करोड़ 34 लाख रुपये की राशि वितरित की गई।

गरीबों को 8029 प्लाटों का किया आवंटन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत शुक्रवार को 8029 प्लाटों का आवंटन किया। प्रदेश में पहले चरण में 4,002 प्लॉटों का आवंटन किया गया था। शुक्रवार को 8,029 प्लॉटों का किया आवंटन किया गया है। योजना के तहत अब तक 12 हजार 31 प्लॉटों का आवंटन किया गया है। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के पहले चरण में 15,247 प्लॉटों का आवंटन किया गया और आज दूसरे चरण में पिंजौर शहर में 518 प्लॉटों का आवंटन किया गया। कुल मिलाकर अब तक इस योजना में 15,765 प्लॉटों का आवंटन किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने विभिन्न आवास योजनाओं के तहत 77,199 परिवारों को लाभ प्रदान किया है। इनमें से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 49,403 और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 27,796 परिवारों को लाभ मिला है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story