CM Nayab Saini: पलवल को नायब सैनी ने दी 40 करोड़ के प्रोजेक्ट्स की सौगात, राहुल गांधी पर साधा निशाना

CM Nayab Saini In Palwal
X

पलवल में सीएम नायब सैनी रैली को संबोधित करते हुए

CM Nayab Saini In Palwal: सीएम नायब सैनी ने शुक्रवार को पलवल को कई परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी के लंगड़े घोड़े वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए।

CM Nayab Saini In Palwal: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शुक्रवार को पलवल जिले के अनाज मंडी में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान CM नायब सैनी ने पलवल के लोगों के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का ऐलान किया। CM सैनी ने पलवल विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 40.39 करोड़ रुपए की 7 अलग-अलग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि विकास के क्षेत्र में पलवल तेज गति से आगे बढ़ेगा। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पलवल का विकास काफी धीमी गति से हो रहा था, लेकिन बीजेपी की सरकार आने के बाद विकास में तेजी आई है। CM सैनी ने कहा कि बीजेपी की सरकार आने के बाद पलवल में 1,270 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य किए गए हैं।

राहुल गांधी पर CM सैनी का तंज

रैली को संबोधित करते हुए CM सैनी ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। CM सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने 55 साल तक देश में शासन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद ही अंदाजा लगाएं कि कौन लंगड़ा घोड़ा था, कौन बारात का घोड़ा और कौन रेस का घोड़ा है।

बता दें कि 4 जून को एक कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी चंडीगढ़ पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने हरियाणा कांग्रेस नेताओं को 3 कैटेगरी में बांटते हुए बारात, लंगड़ा और रेस का घोड़ा बताया था। CM नायब सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के समय में किसानों को कोई सम्मान निधि नहीं दी जाती थी, लेकिन बीजेपी की सरकार ने किसानों को सम्मान के साथ पैसा भी भेजा है।

138 में से 109 घोषणाएं पूरी

CM नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने 138 घोषणा की गई थी। इनमें से सरकार 109 घोषणाएं पूरी कर ली हैं। इसके अलावा 13 अन्य घोषणाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार की उपलब्धियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा के अंदर मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटों की संख्या 3485 कर दी जाएगी। बता दें कि इस रैली का आयोजन खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया था।

CM सैनी ने की इन योजनाओं की घोषणा

CM नायब सैनी ने पलवल जिले के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि पलवल में इंटनेशनल स्पोर्ट स्टेडियम बनाया जाएगा। CM ने कहा कि इंडोर स्टेडियम को साउंड प्रूफ और वातानुकूलित करने के लिए 55 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा पलवल शहर में गंदे पानी की निकासी के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

वहीं, इस क्षेत्र में सड़कों को सही करने और बनाने के लिए करोड़ों रुपए दिए जाएंगे। CM ने आगे कहा कि गांव जनौली में डिस्ट्रीब्यूटरी निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। इसके अलावा पांच गांवों में ब्रिज बनाने के लिए 13 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story