दिल्ली में आंधी का कहर: रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन की शेड उड़ी, कई जगह गिरे पेड़; देखें वीडियो

दिल्ली में तेज आंधी से कई जगह नुकसान
दिल्ली एनसीआर के लोगों को दोपहर तक जहां भीषण गर्मी और गर्म हवा का सामना करना पड़ा, वहीं दोपहर बाद बादल छाने से राहत मिलने लगी। लेकिन, मुसीबत उस समय बढ़ गई, जब बारिश से पहले आई आंधी ने कई तबाही कर दी। हवा की रफ्तार इतनी अधिक थी कि रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन की शेड हवा में उड़ गई। वहीं, जगह-जगह पेड़ भी गिर गए, जिसकी वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। मौसम विभाग की मानें तो 21 से 23 मई के बीच भी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
#WATCH दिल्ली: तेज हवाओं के कारण रैपिड रेल मेट्रो अशोक नगर स्टेशन का शेड क्षतिग्रस्त हो गया। pic.twitter.com/6QsBLeNRRq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में 17 मई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। लेकिन, आज सुबह जिस तरह से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया, उसके मद्देनजर इस भविष्यवाणी के सटीक साबित होने पर भरोसा नहीं हो रहा था। दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन, दोपहर बाद अचानक से मौसम में बदलाव आया। पहले तेज आंधी चली, फिर मुसलाधार बारिश शुरू हो गई। नोएडा में भी तेज आंधी से कई जगह पेड़ गिर गए हैं।
#WATCH नोएडा, उत्तर प्रदेश: भारी बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में पेड़ और खंबा गिरने से गाड़ियों को नुकसान पहुंचा और यातायात बाधित हुआ। pic.twitter.com/Y8hMEnwuD6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
लगभग सभी जगहों पर तेज बारिश
दिल्ली के मिंटो रोड, सफदर रोड, फिरोज शाह सर्किल समेत तमाम क्षेत्रों में बारिश हुई। नीचे देखिये फिरोज शाह सर्किल का वीडियो
#WATCH दिल्ली: मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
वीडियो फिरोज शाह सर्किल से है। pic.twitter.com/x1gDtx0e9T
मिंटो रोड पर भी मुसलाधार बारिश
#WATCH दिल्ली: मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2025
वीडियो मिंटो रोड से है। pic.twitter.com/HR0JCW09UO
प्रशासनिक अधिकारी सतर्क
सीएम रेखा गुप्ता ने पहले ही अधिकारियों को निर्देशित कर दिया था कि बारिश के बाद जलभराव और ट्रैफिक जाम समेत अन्य समस्याओं से निपटने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्य शुरू हो जाने चाहिए। उधर, दिल्ली सरकार के मंत्री और विधायक भी सड़कों पर उतरकर स्थिति का जायजा लेते हैं ताकि लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।