Noida Crime News: नोएडा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट

नोएडा में 2 साइबर ठग गिरफ्तार, खुद को पुलिस अधिकारी बताकर महिला को किया डिजिटल अरेस्ट
X
Noida Crime News: नोएडा पुलिस की साइबर क्राइम टीम ने करोड़ों की ठगी करने वाले 2 साइबर क्रिमिनल्स को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर उससे 2 करोड़ रुपए की ठगी की।

Noida Crime News: नोएडा के साइबर थाना पुलिस ने दो करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने एक महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी को अंजाम दिया। पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर मुकेश सक्सेना व अनीस अहमद को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया।

मानव तस्करी करने के नाम पर डराकर ऐंठी रकम

इस मामले में डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई थी। इस एफआईआर में बताया गया कि आरोपियों ने पुलिस अधिकारी बनकर मानव तस्करी करने के नाम पर महिला को डराया। इसके बाद उस महिला को डिजिटल अरेस्ट करके उससे 2 करोड़, 39 लाख, 16 हजार 700 रुपए की धोखाधड़ी की।

अकाउंटेंट का काम करता है मुकेश सक्सेना

पुलिस ने साइबर अपराध के आरोपी मुकेश सक्सेना से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि वो मुरादाबाद में अकाउंटेंट का काम करता है। आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। इसी बीच अनीस अहमद से उसका सम्पर्क हुआ। दोनों मिलकर साइबर ठगों को करंट बैंक एकाउंट उपलब्ध कराते थे। इसके बदले में उन्हें कमीशन मिलता था। पुलिस ने मुकेश सक्सेना का बैंक खाता चेक किया, जिसमें 2 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी पाई गई। NCRP PORTAL पर चेक करने पर 15 शिकायतें भी दर्ज पाई गईं।

अनीस पर 12 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप

डीसीपी साइबर क्राइम प्रीति यादव ने कहा कि NCRP PORTAL पर चेक करने पर कुल 15 शिकायतें मिली हैं। मुकेश सक्सेना के बैंक खाते से संबंधित 2 करोड़ की धोखाधड़ी और अनीस के खाते से संबंधित 12 करोड़ की धोखाधड़ी होना पाया गया। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story