Delhi News: मनोहर लाल ने सीएम रेखा गुप्ता के साथ की बैठक, इन समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निदान

manohar lal meeting with CM Rekha Gupta
X
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और सीएम रेखा गुप्ता।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज सीएम रेखा गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे। बैठक में दिल्ली की कई समस्याओं पर चर्चा की गई।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री प्रवेश वर्मा, आशीष सूद और मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि आज दिल्ली की सभी समस्याओं पर चर्चा की गई है। अभी अनौपचारिक तौर पर चर्चा हुई है, लेकिन इन समस्याओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द औपचारिक प्लान तैयार कर इसकी घोषणा की जाएगी।

पूर्व सरकारों पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने दिल्ली की हालत के लिए पूर्व की सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पिछले 15-20 सालों से समस्याएं चली आ रही हैं। पिछली सरकारों ने कोई भी काम नहीं किया, जिसकी वजह से इन समस्याओं का निदान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि जब से हमारी बहन रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री बनी हैं, तब से पूरा मंत्रिमंडल एक साथ बैठक कर दिल्ली को सभी समस्याओं से निकालने पर काम कर रहा है।

दिल्ली की कई समस्याओं पर की चर्चा
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज की बैठक में दिल्ली की सभी प्रमुख समस्याओं पर चर्चा की गई है। यह भी सोचा है कि इन समस्याओं का कैसे समाधान किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में भी हमारे कुछ लंबित मुद्दे थे, उन पर भी विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों पर जनता को राहत दिलाने के लिए अहम कदम उठाए जाएंगे। जल्द ही औपचारिक तौर पर प्रारूप तैयार कर इसकी घोषणा की जाएगी

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story