Delhi Haryana Weather: 44 डिग्री में तपे दिल्ली के लोग, हरियाणा के इस शहर ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi Haryana Weather 17 May Updates
X

17 मई के लिए दिल्ली हरियाणा के मौसम का हाल 

राजस्थान, यूपी और पंजाब जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया है। दिल्ली में भी पारा 44 डिग्री दर्ज हुआ है। जानें 5 दिन के मौसम का हाल...

उत्तर पश्चिम भारत में कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इसके अलावा लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ रहा है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां भी भीषण गर्मी का अहसास होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले 4-5 दिनों में यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में लू चलेगी।

दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

दिल्ली के लोगों को आज सुबह से भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। आईएमडी वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार का कहना है कि राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 20 मई के बाद 21 या 22 मई तक दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली का अधिकतम तापमान

सफदरजंग स्टेशन पर अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री, पालम में 43.3 डिग्री, लोधी रोड स्टेशन पर 42.3 डिग्री सेल्सियस, रिज स्टेशन पर 43.2 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में सबसे अधिक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

सिरसा में सबसे अधिक तापमान

हरियाणा में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। सिरसा में तो अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। अंबाला में 38.9 डिग्री, हिसार में 44 डिग्री, करनाल में 38.2 डिग्री, रोहतक में 44.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

दिल्ली में 5 दिन के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज 17 मई के लिए भी दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर बाद कुछ जगह पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। 18 से 21 मई को आसमान पर बादल छाने और कुछ जगह पर हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। बीते कल यानी शुक्रवार को भी कई जगह बारिश हुई थी, लेकिन उमस की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story