Mayur Nature Park: यमुना के किनारे बनेगा मयूर नेचर पार्क, पतंग उड़ाने की भी होगी जगह, मिलेंगी ये सुविधाएं

यमुना खादर में बनेगा मयूर नेचर पार्क।
Mayur Nature Park: पूर्वी दिल्ली में यमुना के किनारे पर एक मयूर नेचर पार्क विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में पतंग उड़ाने के लिए एक अलग मैदान होगा। इतना ही नहीं, यहां पर बच्चों के लिए किड्जी एरिया और बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटिजन पार्क बनाया जाएगा। साथ ही योग और ध्यान के लिए भी अलग जगह बनाई जाएगी।
पार्क के अंदर मिलेंगी ये सुविधाएं
पूर्वी दिल्ली में यमुना खादर में विकसित होने वाले मयूर नेचर पार्क को स्वीकृति मिल गई है। इसके साथ ही साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बताया है कि इस पार्क में बच्चों के लिए किड्जी एरिया, बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटिजन पार्क, योग और ध्यान करने के लिए अलग जगह बनाई जाएगी। साथ ही कैंपिंग एरिया एडवेंचर और वर्कशॉप एरिया बनाया जाएगा। फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।
परिवार संग पिकनिक का ले सकेंगे आनंद
दिल्ली सरकारी इस पार्क के कोने-कोने को खूबसूरत बनाना चाहती है। इसके कारण इसके सौंदर्यीकरण पर खास ध्यान दिया जाएगा। पार्क में लिंक रोड के साथ प्रवेश द्वार भी बनेंगे। इसमें पार्क में लोग अपने परिवारों के साथ पिकनिक मनाने आ सकते हैं। यहां खूबसूरत पिकनिक एरिया बनाया जाएगा, जिसमें लोग अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिता सकेंगे।
बुजुर्गों के लिए पैदल पथ, बच्चों के लिए भूलभुलैया
बच्चों के लिए किड्जी एरिया बनाया जाएगा, जिसमें खेलने की जगह प्ले ग्राउंड और तमाम तरह के झूले भी लगाए जाएंगे। इस पार्क में बच्चों के लिये भूलभुलैया उद्यान भी बनाया जाएगा। पैदल चलने वालों के लिए अलग से एक पथ (रास्ता) बनाया जाएगा। साथ ही ओपेन जिम बनाया जाएगा, जिसमें कुछ जिम मशीनें भी लगाई जाएंगी। योग और ध्यान के लिए अलग से क्षेत्र बनेगा।
बारापुला फ्लाईओवर के नीचे होगा सुंदरीकरण
इस नेचर पार्क की प्रस्तावित भूमि के हिस्से में बारापुला फ्लाईओवर के तीसरे फेज का निर्माण किया जा रहा है। डीडीए ने बताया है कि फ्लाईओवर तैयार होने के बाद इसके नीचे सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा। लोगों के लिए बैठने के लिए सीढ़ीनुमा बेंच भी बनाए जाएंगे।