Foreigner Favourite Tourist Place: दिल्ली की ये पांच जगह हैं विदेशियों की पहली पसंद, आप भी बनाएं प्लान

दिल्ली की ये पांच हैं विदेशियों की पहली पसंद।
Foreigner Favorite Tourist Place: दिल्ली में घूमने की बहुत सी जगह हैं, जो लोगों को काफी पसंद आती हैं। इनमें लाल किला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, हुमायूं का मकबरा और राष्ट्रपति जैसे कई ऐतिहासिक स्थल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल्ली में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं, जो विदेशी सैलानियों की पहली पसंद बने हुए हैं। जी हां तो आज हम आपको बताएंगे कि दिल्ली की किन-किन जगहों पर भारतीय तो घुमते ही हैं, बल्कि विदेशी भी यहां घूमना पसंद करते हैं।
लाल किला
लाल किला दिल्ली की सबसे खास ऐतिहासिक इमारतों में से एक है। यह मुगल वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण पेश करता है, जो देश-विदेश से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। हर व्यक्ति यहां का इतिहास जानना चाहता है। इसे हिंदुस्तानी पर्टक ही नहीं बल्कि विदेशी पर्यटक भी इसकी खूबसूरती के साथ-साथ इतिहास को जानने के लिए यहां आते हैं। हर साल स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा फहराते हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन चांदनी चौक है और लाल किला मेट्रो स्टेशन है।
कुतुब मीनार
दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार दुनिया की सबसे बड़ी ईंटों से बनी इमारत है। इसके आसपास कुतुब परिसर में कई ऐतिहासिक इमारतें हैं, जैसे अलाई दरवाजा और कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद। यह पांच मंजिला इमारत लाल पत्थरों और संगमरमर से बनी है। इस इमारत की बनावट एक दम लाजवाब है जिसे देखने के लिए हर दिन यहां पर्यटक आते हैं। इन पर्यटकों में विदेशी भी शामिल होते हैं। इसे यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में भी मान्यता प्राप्त है। आप यहां अपने पार्टनर, दोस्त और परिवार के साथ घूमने आ सकते हैं। यहां आप मेट्रो, बस और पर्सनल गाड़ी से जा सकते हैं। अगर आप मेट्रो से जा रहे हैं, तो इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार है।
इंडिया गेट
दिल्ली में स्थित इंडिया गेट को देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। यह लोगों की सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। इंडिया गेट की संरचना और देशभक्ति विदेशी पर्यटकों के लिए बहुत ही ज्यादा प्रेरणादायी है। इसे शहीद भारतीय सैनिकों की याद में बनाया गया है। इंडिया गेट दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी खूबसूरत दिखता है। आप यहां कभी भी घूमने आ सकते हैं। इंडिया गेट नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर स्थित है। यह दिल्ली में रात में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर जाने के लिए आपको केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन उतरना होगा।
लोधी गार्डन
दिल्ली के सबसे मशहूर गार्डन में सबसे पहला नाम लोधी गार्डन का है। यह गार्डन 90 एकड़ में फैला हुआ है। इस गार्डन के अंदर मोहम्मद शाह और सिकंदर लोधी की कब्र के साथ-साथ कुछ ऐतिहासिक स्मारक भी हैं। इस गार्डन के चारों तरफ आपको हरियाली देखने को मिलेगी। आप इस गार्डन में पिकनिक मनाने जा सकते हैं। साथ ही यह गार्डन फोटोशूट और दूसरी एक्टिविटी के लिए भी काफी अच्छा है। अगर आप दिल्ली में हैंं तो आपको एक बार लोधी गार्डन जरूर जाना चाहिए। लोधी गार्डन खान मार्केट के पास स्थित है। यहां सबसे अच्छी बात यह है, यहां आपको टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होती।
तालकटोरा गार्डन
तालकटोरा गार्डन भी दिल्ली के सबसे मशहूर गार्डन की लिस्ट में शामिल है। यह गार्डन नई दिल्ली के विलिंगडन क्रिसेंट में स्थित है। दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए यह गार्डन एक अच्छा ऑप्शन है। साथ ही इस गार्डन में किसी भी तरह का कोई टिकट नहीं लगता। तालकटोरा गार्डन में आपको विभिन्न प्रकार के फूल भी देखने को मिलेंगे।