Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR समेत 7 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
दिल्ली समेत 7 राज्यों में शीतलहर।
Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में आज 4 फरवरी बुधवार को शीतलहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के मैदानी राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो रही है। IMD की मानें तो आज दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे के साथ-साथ शीतलहर चलने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी एरिया में बर्फबारी हो सकती है, तो चलिए जानते हैं कि आज राजधानी में मौसम का हाल कैसा रहेगा।
दिल्ली में कैसा होगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी में आज 4 फरवरी को घना कोहरा छाया रह सकता है। IMD ने इसे लेकर येलो अलर्ट' जारी किया है। IMD का कहना है कि दिल्ली में आज 4 से 5 फरवरी के मध्यम कोहरा हो सकता है। वहीं तापमान 21 डिग्री अधिकतम और 9 डिग्री न्यूनतम दर्ज करने की संभावना है। 6 से लेकर 8 फरवरी तक सुबह के वक्त मध्यम कोहरा देखने को मिला है। मौसम विभाग ने सुबह और रात के वक्त सावधान रहने की सलाह दी है।
गाजियाबाद-नोएडा में कोहरा
उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में 3 पश्चिमी विक्षोभ का असर भी देखा गया है, जिसकी वजह से यूपी में बारिश भी हुई है। IMD का कहना है कि सुबह हुए कोहरे के बाद दिन में आसमान खुलने और मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आगरा से लेकर बुलंदशहर, कानपुर से गाजियाबाद, नोएडा तक कोहरा का असर देखने को मिला है। यूपी में 6 से लेकर 9 फरवरी को हवाएं 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
जम्मू और उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम ?
उत्तराखंड में आज मौसम साफ रहेगा, वहीं कल 5 फरवरी गुरुवार को भी IMD ने मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। 6 फरवरी के दिन कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम साफ और आसमान में बादल छंटने के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। IMD का कहना है कि आने वाले 2 या 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 3 से 4 पहाड़ी क्षेत्रों में 1 या 2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है।
जम्मू-कश्मीर में 6 फरवरी के दिन शाम को बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं 7 फरवरी को कुछ एरिया में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 8 फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 9 और 10 फरवरी के दिन कुछ एरिया में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
हरियाणा-पंजाब में आंधी की संभावना
IMD का कहना है कि हरियाणा और पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाए रहने, आंधी आने समेत मध्यम बारिश आने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब के कुछ जिलों में 36 घंटे के दौरान बारिश और ओलावृष्टि भी होने की संभावना है। IMD ने 9 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिनमें अमृतसर, पठानकोट, जालंधर, कपूरथला, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, नवांशहर और मोहाली शामिल है।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
