Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर में फिर से होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

दिल्ली एनसीआर में फिर होगी बारिश मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Delhi NCR Weather: दिल्ली एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत एक बार मौसम ने फिर से करवट लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसका प्रभाव दिल्ली एनसीआर सहित आसपास के राज्यों में देखने को मिलेगा। इसकी वजह से प्रभावी इलाकों में बर्फबारी जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग ने 3 फरवरी यानी आज को लेकर भी उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की आशंका जताई है। इसके साथ ही दो राज्यों में बारिश को चेतावनी भी जारी की है। कुल मिलाकर मौसम विभाग के मुताबिक, देश के 9 राज्यों मौसम खराब रहने की संभावना है। इन राज्यों में उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, महाराष्ट्र, लद्दाख, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड शामिल है।
दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम
सोमवार को घने कोहरे के बाद आज दिल्ली एनसीआर में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश होने पर तापमान में भी हल्की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में हल्का कोहरा भी रह सकता है। वहीं राजधानी दिल्ली आज का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही राजधानी से चलने वाली 60 से अधिक ट्रेनें अपने तय समय से प्रभावित हुई। ऐसा बताया जा रहा है कि कई ट्रेनें तो अपने निर्धारित समय से 7 से 8 घंटे की देरी से चल रही हैं, जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इन राज्यों में भी मौसम खराब
मौसम विभाग ने दिल्ली के आसपास के राज्यों सहित पूरे उत्तर भारत में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, यूपी और बिहार में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं के चलने की आशंका है। उत्तराखंड के भी कई जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। वहीं राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी बारिश जारी है।
