Delhi Police: दिल्ली में ड्रग माफिया की अवैध इमारत पर चला बुलडोजर, डाबड़ी पुलिस ने की कार्रवाई

Delhi Police carried out a bulldozer operation against the illegal constructions of drug mafia
X

दिल्ली पुलिस ने ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर की बुलडोजर कार्रवाई

Delhi Police: दिल्ली पुलिस और दिल्ली नगर निगम ने मिलकर सोमवार को एक महिला ड्रग माफिया के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की। जानिए क्या है पूरा मामला?

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने ड्रग माफिया से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर अब सीधा हमला शुरू कर दिया है। जेजे कॉलोनी, बिंदापुर (उत्तम नगर) में एक महिला ड्रग माफिया ने सरकारी नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण कर रखा था। इस इमारत का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों, खासकर ड्रग्स से जुड़े कामों के लिए किया जाता था। इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने डाबड़ी थाने की कमान संभालते ही क्षेत्र में अवैध निर्माण और इस महिला माफिया के बारे में जानकारी ली।

इंस्पेक्टर गंगा राम मीणा ने एक्शन लेते हुए क्षेत्र के सक्रियल अपराधियों और माफियाओं की सूची तैयार की। इसके बाद उन्होंने बिना किसी देरी के इसकी सूचना दिल्ली नगर निगम को दी और इस अवैध निर्माण को ध्वस्त कराने की सिफारिश की। इसके बाद सोमवार सुबह डाबड़ी पुलिस की टीम भारी सुरक्षा बल के साथ पॉकेट-4, जेजे कॉलोनी पहुंची।

पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया गया ताकि कोई गड़बड़ी न हो। MCD के बुलडोजर ने अवैध निर्माण को तोड़ना शुरू किया। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखी और माफिया के समर्थकों को कोई रोक-टोक नहीं करने दी। बताया जा रहा है कि कुछ ही समय में महिला मफिया के अवैध निर्माण को दिल्ली नगर के बुलडोजर ने मलबे के ढेर में तब्दील कर दिया।

दिल्ली पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि यह अवैध निर्माण न सिर्फ नियमों का उल्लंघन था बल्कि यह असामाजिक तत्वों का अड्डा भी बन चुका था। उन्होंने आगे कहा कि अब पुलिस सिर्फ अपराधियों को जेल भेजने तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि उनके द्वारा गैर कानूनी और ड्रग्स जैसी अवैध गतिविधियों से कमाई गई संपत्ति पर भी सख्त कार्रवाई करेगी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई दिल्ली बढ़ते संगठित अपराध और अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का हिस्सा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story