Delhi AAP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए 7 प्रदेश उपाध्यक्ष, देखें लिस्ट

Delhi AAP
X

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने नियुक्त किए 7 प्रदेश उपाध्यक्ष।

Delhi AAP: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सभी लोकसभा क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है। पार्टी ने कुल 7 नेताओं की लिस्ट जारी की है, जिसमें 2 मौजूदा विधायक भी शामिल हैं। देखें लिस्ट...

Delhi AAP: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर प्रदेश उपाध्यक्षों को नियुक्त किया है। सोमवार को पार्टी की ओर से लिस्ट जारी की गई। इनमें जरनैल सिंह, कुलदीप कुमार, राजेश गुप्ता, ऋतुराज झा, ब्रह्म कुमार तंवर, संजीव झा और जितेंद्र तोमर का नाम शामिल है। इनमें से हर एक नेता को एक लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इसको लेकर पार्टी की ओर से लिस्ट जारी कर दी गई है। बता दें कि इस लिस्ट में शामिल दो नेता कुलदीप कुमार और जरनैल सिंह विधायक मौजूदा समय में विधायक भी हैं। अब पार्टी ने इन दोनों विधायकों को एक और जिम्मेदारी सौंप दी है।

कौन कहां से बना प्रदेश उपाध्यक्ष?

आम आदमी पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में कुल 7 नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट के मुताबिक, कुलदीप कुमार को पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जरनैल सिंह को वेस्ट दिल्ली लोकसभा क्षेत्र, राजेश गुप्ता को नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा क्षेत्र, ऋतुराज झा को नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र, ब्रह्म सिंह तंवर को साउथ लोकसभा क्षेत्र, संजीव झा को नॉर्थ-ईस्ट लोकसभा क्षेत्र और जितेन्द्र तोमर को चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी ने प्रदेश उपाध्यक्षों की लिस्ट जारी करते हुए लिखा कि सभी 7 नेताओं को शुभकामनाएं दीं।

इस वजह से हुई उपाध्यों की नियुक्ति

आम आदमी पार्टी द्वारा चुने गए 7 नेताओं को अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि यह पार्टी की रणनीति का एक हिस्सा है। इससे पार्टी के नेता स्थानीय स्तर पर जनता तक बेहतर पहुंच बना सकेंगे। दिल्ली में पार्टी की स्थिति को मजबूती देने के लिए प्रदेश उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story