Chandrika Dixit Husband: युगम गेरा ने चंद्रिका दीक्षित को दी धमकी, कहा- कुछ भी कर सकता हूं; देखें वीडियो

Chandrika Dixit Husband
X

चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा। 

दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब उनके पति युगम गेरा ने भी वीडियो का जवाब वीडियो से दिया है। इसमें वे अपनी पत्नी को एक तरफ से धमकी देते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी रह चुकी दिल्ली की वड़ा पाव गर्ल यानी चंद्रिका दीक्षित ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल वीडियो शेयर कर अपने पति युगम गेरा पर वैवाहिक जीवन में धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनके पति का एक्सट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके सबूत उनके पास है। वे अपने वीडियो में रोते बिलखती नजर आ रही हैं, जिसके बाद युगम गेरा सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया के बाद युगम गेरा ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट शेयर की है। इस वीडियो में वो एक तरह से अपनी पत्नी को धमकी देते नजर आ रहे हैं।

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, तुझे मैंने बनाया है, याद रख। उन्होंने वीडियो में माना कि उन्होंने गलती की है, लेकिन इतनी बड़ी गलती नहीं की है। उन्होंने कहा कि तूने जो करना था, कर दिया। मेरे पास भी तेरे खिलाफ सबूत हैं। मैं भी कुछ कर सकता हूं लेकिन कुछ भी नहीं करूंगा। उन्होंने यह भी चेताया कि जो दुकान चला रही है, वो मेरी वजह से ही चला रही है। आगे देखिये युगम गेरा का पूरा वीडियो...


चंद्रिका दीक्षित ने लगाए ये आरोप
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वे रोते बिलखती नजर आ रही हैं। वीडियो में कहती नजर आती हैं कि 2 महीने से ज्यादा हो गया, लेकिन कुछ भी नहीं बोल रही हूं। मैं काम कर रही हूं और बच्चा संभाल रही हूं।

उन्होंने अपने पति पर एक्सट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाते हुए कहा कि जो लड़की दिनभर पति-पति कहकर आपके पीछे घूम रही है, ऐसी बहुत से चीजें हैं, जो मेरे दिमाग की नसों को फाड़ रही हैं। उन्होंने वीडियो में एक चैट भी दिखाई, जो कि उनके पति और उनकी कथित प्रेमिका के होने का दावा किया जा रहा है।


यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं
चंद्रिका दीक्षित और यूगम गेरा की पोस्ट पर यूजर्स की मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे पब्लिस्टी पाने का प्रयास मान रहे हैं, वहीं कुछ चंद्रिका दीक्षित के स्पोर्ट में उनसे हिम्मत न हारने की नसीहत नहीं दे रहे हैं। यही नहीं, कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो इस जोड़े को घर की बात को बाहर उछालने से बचने की सलाह दे रहे हैं। बहरहाल, आने वाले समय में ही यह पता चल पाएगा कि यह पब्लिस्टी स्टंट था या फिर सच में इनका वैवाहिक जीवन संकट में आ गया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story