CG की संक्षिप्त खबरें [17 May]: गरज-चमक और बारिश की चेतावनी, सीएम जाएंगे आज जशपुर, पंचायतों में तिरंगा यात्रा

Chhattisgarh News
X

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर बदलाव होने वाला है। गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश होगी। सीएम का जशपुर दौरा आज होगा। सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज़ के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेटेड रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

गरज-चमक और बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदला है। भीषण गर्मी झेल रहे प्रदेशवासियों को राहत मिली है। अब तेज अंधड़, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने 17 से 21 मई तक के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 7 जिलों को ऑरेंज अलर्ट, 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, गरियाबंद इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राजनांदगांव महासमुंद और आस-पास के जिलों में यलो एलर्ट जारी है।

सीएम साय का जशपुर दौरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। गृह जिले में तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर से जशपुर के लिए रवाना होंगे। चराईडंड गांव में शिव मंदिर से आम बगीचा तक तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के साथ जनप्रतिनिधि भी मौजूद होंगे। 4 बजे जशपुर से रायपुर वापस मुख्यमंत्री लौटेंगे।

सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा
आज सभी ग्राम पंचायतों में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। सेना के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकली जाएगी। सभी मंत्री विधायक अपने-अपने क्षेत्र की यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जशपुर के तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story