K9 रोलो शहीद: CRPF जवानों के साथ ऑपरेशन से लौटते वक्त गई जान, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

CRPF के K9 डॉग रोलो की मधुमक्खियों के हमले से मौत के बाद जवानों ने उसे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी
लीलाधर राठी-सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तैनात CRPF की 228वीं बटालियन के जवानों ने अपने बहादुर साथी K9 डॉग रोलो को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी। रोलो हाल ही में एक ऑपरेशन से लौटते वक्त मधुमक्खियों के हमले का शिकार हो गया था।
सुकमा जिले में तैनात CRPF जवानो ने रोलो डॉग को दी अंतिम विदाई। @BastarDistrict @crpfindia #ChhattisgarhNews pic.twitter.com/RRyDrQlvxh
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 16, 2025
एनाफिलेक्टिक शॉक से हुई मौत
K9 डॉग रोलो और उसका हैंडलर एक ऑपरेशन से वापस लौट रहे थे, तभी उन पर अचानक मधुमक्खियों का झुंड टूट पड़ा। डॉग को कई डंक लगे जिससे उसे एनाफिलेक्टिक शॉक आया और उसकी मौत हो गई।
#WATCH | छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में CRPF के जवानों ने 228 बटालियन के K9 रोलो का अंतिम संस्कार किया। 2 वर्षीय रोलो को 27 अप्रैल 2025 को मृत घोषित कर दिया गया था, जिसकी मौत का कारण 200 मधुमक्खियों के डंक के बाद एनाफिलेक्टिक शॉक बताया गया था।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2025
छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर करेगुट्टा… pic.twitter.com/HDkdxhewrO
सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रोलो ने अपनी सेवा के दौरान कई बार जवानों के साथ नक्सल ऑपरेशन में भाग लिया था। उसकी बहादुरी और सेवा को याद करते हुए, CRPF जवानों ने सैल्यूट के साथ अंतिम संस्कार किया और उसकी याद में श्रद्धांजलि अर्पित की।