सेना के जवानों से ठगी: बड़े बंगलों की लालच देकर बनाया शिकार, अब पुलिस ने धर दबोचा

सेना के जवानों से ठगी : बड़े बंगलों की लालच देकर बनाया शिकार, अब पुलिस ने धर दबोचा
X

सेना के जवानों से ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कोड़ागांव जिले की पुलिस ने सेना के जवानों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

कुलजोत संधू - फरसगांव। छत्तीसगढ़ के कोड़ागांव जिले की पुलिस ने सेना के जवानों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 नग मोबाइल, 1 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 1 नग एप्पल आई पेड, 2 नग एटीएम बरामद किया गया। मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम खिलेन्द्र कश्यप है। वह कोरगांव का रहने वाला है। बताया जा रहा हैै कि, आरोपी ने सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले और पैसे की लालच देकर अपने जाल में फंसाकर 4 लाख 50 हजार रूपए ठग लिए। जवानों को ठगी का अहसास होने पर शिकायत दर्ज की, लेकिन आरोपी जवानों को चूना लगाकर फरार हो गया था।


करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी का हो सकता था खुलासा
पुलिस उसकी तलाशी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह 7 माह से विदेश में दुबई, मलेशिया और देश में दिल्ली, नोएडा इत्यादि स्थानों पर छुपकर रह रहा था। पुलिस ने बताया कि, जाँच के बाद आरोपियों की संख्या बढ़ेगी और करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी का खुलासा हो सकता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story