शराब की कीमत नहीं बढ़ेगी: सरकार ने कहा- अभी केवल ड्यूटी की दरें तय हुईं

शराब की कीमत नहीं बढ़ेगी : सरकार ने कहा- अभी केवल ड्यूटी की दरें तय हुईं
X

File Photo 

छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में साफ किया है, अभी केवल शराब पर लगने वाली ड्यूटी तय की गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतें नहीं बढ़ेंगी। राज्य सरकार ने इस संबंध में साफ किया है, अभी केवल शराब पर लगने वाली ड्यूटी तय की गई है। सरकार को यह बात इसलिए कहनी पड़ी है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ये अटकलें और अफवाह फैल रही थी कि राज्य में शराब की कीमत 1 अप्रैल से बढ़ने वाली है।

राज्य शासन ने इस संबंध में कहा है कि, शासन द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार वर्तमान में केवल देशी / विदेशी मदिरा एवं बियर पर ड्यूटी दरें निर्धारित की गई हैं, जिसमें से अधिकतर मदिरा की ड्यूटी दरें गत वर्ष अनुसार यथावत रखी गई है। चीप रेंज एवं देशी मदिरा की ड्यूटी दरों में ही आंशिक परिवर्तन किया गया है।

आबकारी विभाग ने स्थिति स्पष्ट की
वहीं मदिरा के फुटकर विक्रय दरों का निर्धारण मदिरा की ड्यूटी दर, मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार दर एवं अधोसंरचना शुल्क आदि के आधार पर किया जाता है। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, वर्तमान में वर्ष 2026-27 के लिए रेट ऑफर, मदिरा की खरीदी दर, सीव्हीडी दर, अधिभार दर एवं अधोसंरचना शुल्क संबंधी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इसलिए अभी यह कहना सही नहीं होगा कि मदिरा की फुटकर विक्रय दरों में वृद्धि होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story