कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा: वनांचल क्षेत्रों में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, 56 लाख से अधिक कार्यों की घोषणा की

कवर्धा पहुंचे डिप्टी सीएम विजय शर्मा
X

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 56 लाख से अधिक के कार्यों की घोषणा की।

महेश मिश्रा- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा जिले के अंतिम छोर में सुदूर वनांचल क्षेत्रों में पहुंचें। यहां उन्होंने चौपाल लगाई और ग्रामवासियों के साथ जमीन में बैठकर उनसे बातचीत की और उनकी मांगे और समस्याएं सुनीं।

उन्होंने बैगा बाहुल्य ग्राम आमानारा, लरबक्की, कुकरापानी मे चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने 56 लाख से अधिक कार्यों की घोषणा की। वहीं ग्रामीणों की मांग पर दो स्थानों का प्रभार संभाल रहे सचिव को केवल आमानारा का ही प्रभार देने के निर्देश दिए।

बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आमानारा में कहा कि, बीते दो वर्षों में ग्रामीण सुदूर क्षेत्रों में शासन की योजनाओं के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। इन दो वर्षों में इस बैगा बाहुल्य ग्राम आमनारा, लरबक्की और कुकरापानी में पीएम जनमन योजना के तहत बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत हुए हैं।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह 1 हजार रुपए की राशि दी जा रही है। गांव-गांव में महिलाओं को राशि आहरण के लिए दूर बैंकों तक जाने की जरूरत न पड़े इसके लिए पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र खोले जा रहे हैं। इससे गांव में वृद्धावस्था और दिव्यांग पेंशन के साथ ही छात्रवृत्ति का आहरण किया जा सकेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story