हरिभूमि-आईएनएच का कांकेर में जिला संवाद: डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा- पिछली सरकार ने जनता को धोखा दिया था, हमने जो कहा करके दिखाया है

हरिभूमि-आईएनएच का कांकेर में जिला संवाद : डिप्टी सीएम अरूण साव ने कहा - पिछली सरकार ने जनता को धोखा दिया था, हमने जो कहा करके दिखाया है
X

हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक हिमांशु द्विवेदी डिप्टी सीएम अरुण साव से चर्चा करते हुए।

कांकेर में आयोजित जिला संवाद में हरिभूमि- आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने डिप्टी सीएम अरूण साव से छत्तीसगढ़ के विकास, भविष्य की योजनाओं पर संवाद किया।

कांकेर। हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद कार्यक्रम मंगलवार को कांकेर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरिभूमि-आईएनएच के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरूण साव से छत्तीसगढ़ के विकास, भविष्य की योजनाओं पर संवाद किया। श्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार के दो साल संकल्प और वादों को पूरा करने के रहे। हमने जो वादे सरकार से किए, उनको पूरा किया। प्रस्तुत है, इस संवाद कार्यक्रम के कुछ अंशः-

डॉ. हिमांशु द्विवेदी- छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार को दो साल पूरे हो गए। कैसे रहे यह दो साल ?

डिप्टी सीएम अरूण साव- कांकेर जिला हमेशा से जागरूक और सक्रिय जिला रहा है। ऐसे कांकेर में आप आए हैं जिला संवाद करने, आपकी पूरी टीम का बहुत अभिनंदन। यह दो साल निश्चित रूप से उपलब्धियों भरा रहा है। मन को सुकून देने वाला रहा है। जिन संकल्पों को लेकर जनता के बीच गए थे, जो संकल्प और वादे जनता से किए थे। उन वादों को पूरा करने का यह दो वर्ष रहे हैं। चाहे 18 लाख गरीबों को प्रधानमंत्री आवास देने का काम हो, 70 लाख माताओं और बहनों को महतारी वंदन देने का मामला हो, किसानों से जो वादा किया दो साल का पुराना बोनस देंगे, वो दिया भी, और केवल 12 दिन में दिया। विकास जो अवरुद्ध हो गया था, उस विकास को फिर से आगे बढ़ाने का काम किया है। यह दो साल उपलब्धियों भरा रहा है, ऐतिहासिक रहा है।


डॉ. हिमांशु द्विवेदी- आप अन्यथा न लें, जब संघर्ष की परिस्थितियां थी तो कमान आपने थाम रखी थी, उस समय जनता को बताते थे कि आपके साथ गलत हो रहा है, इस सरकार को बदल दो, ठीक कर देंगे। लोगों ने बदल तो दिया, पर आपको कप्तान की जगह पर उप कप्तान बना दिया। मन में कभी कोई निराशा, कोई खिन्नता तो नहीं आती ?

डिप्टी सीएम अरूण साव- मैंने बूथ के अध्यक्ष से अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत की। एक छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने न केवल सांसद बनाया, प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी, अब उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी है। एक छोटे से कार्यकर्ता के लिए इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है कि आज वो राज्य के उप मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा कर कर रहा है। जहां तक संकल्प और वादे मैंने आपको गिनाए,हमने लडाई लड़ी, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित हुए हैं, उनके चेहरे पर मुस्कुराहट लाएंगे। हमने जो कहा, वह कर दिखाया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास देने का काम किया है। हमने माताओं और बहनों के साथ न्याय करने की बात कही थी। आज एक साल की सरकार में 24 किस्तें माताओं औरबहनों के खाते में भेजा। यह हमारे लिए सुकून की बात है। हमने किसानों से जो वादे किए थे कि दो साल का पुराना बोनस देंगे, कांग्रेस पार्टी ने भी किया था, पांच साल नहीं दिया। हमने केवल 12 दिन में वो वादा पूरा किया। किसानों के साथ न्याय करने की बात हो, युवाओं के साथ न्याय करने की बात हो। हमने कहा था, कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच करवाएंगे, पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच हुई और दोषी लोग आज जेल में है। हमने जो कहा, वह कर के दिखाया।

डॉ. हिमांशु द्विवेदी- दो चीजें होती हैं, एक होती है डू. एक होता है डोंट, यह हम करेंगे, यह हम हरगिज नहीं करेंगे। पिछली सरकार में ऐसा क्या था, जब आप घूम रहे थे गांव-गांव, डगर-डगर... आपने कहा यह काम आप नहीं करेंगे, जो यह कर रहे हैं।

डिप्टी सीएम अरूण साव- हमने यह कहा था कि हम गरीबों के साथ न्याय करें। वो सरकार अन्याय कर रही थी, आवास रोक रही थी। वो सरकार किसानों को धोखा दे रही थी। वो हम नहीं करेंगे, कहे थे। हमने कहा था कि विकास जो अवरुद्ध हो गया है, वैसा हम नहीं करेंगे। हम गांव और शहरों में विकास करेंगे, वो कर के दिखाया है। मैं आपको लंबी फेहरिस्त गिना सकता हूं, जो हमने पिछली सरकार की आलोचना की। उन सारी कमियों को दूर करने का काम हमने किया है।

डॉ. हिमांशु द्विवेदी- क्या कमी थी सरकार में, लोगों के लिए काम किया, यह दावा है कि उन्होंने कमाल का काम किया है। कुछ चक्कर चला दिए, इस चक्कर में उनकी सरकार नहीं बनी।

डिप्टी सीएम अरूण साव- छत्तीसगढ़ की जनता भोलीभाली जरूर है, पर छत्तीसगढ़ की जनता जितनी समझदार है, इतनी सहजता से, आपने एक हौवा बनाकर रखा हुआ था, धरातल में कुछ नहीं था। आपने क्या क्या सपने दिखाए, कहीं कुछ नहीं धरातल में। आज यही 18 लाख गरीबों के सपने साकार हुए हैं आवास से, परिवारों को उनका आशियाना दिया, जो पिछली सरकार ने रोका था। इससे बड़ा पाप तो कुछ हो नहीं सकता। आपने किसानों को धोखा दिया, इससे बड़ा पाप तो हो नहीं सकता। पर आपको धोखा दिया, इससे बड़ा पाप तो हो नहीं सकता। पर आपको लगता था कि हम ही हम हैं, होर्डिंग्स में, चर्चा में। छत्तीसगढ़ की जनता धरातल में काम देखती है। गांव के लोग तरस गए थे थोड़े से काम के लिए, एकाध काम मिल जाए। गांव में काम नहीं हुआ, नल की टोटी बदलने के लिए सरकार पैसा नहीं देती थी, पार्षद अपने घर से अपने जेब के पैसे से नल की टोटी बदलता था। आज सुव्यवस्थित विकास हो रहा है। पहली बार 7 निकायों को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार मिला स्वच्छता में। आज शहरों में काम हो रहा है, शहर आगे बढ़ रहे हैं। सिटी डवलपमेंट प्लान बनाया है। उस प्लान के अनुरूप काम हो रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story