बिहार में बंपर नौकरियां: CM नीतीश कुमार ने 21,391 पुलिस जवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- एक साल में देंगे 2.29 लाख जॉब

नीतीश कुमार नियुक्ति 2025, बिहार पुलिस भर्ती, कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल उद्घाटन, गंगा पुल पटना, बिहार कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट, बिहार विकास योजनाएं 2025, Bihar police recruitment news,
X

बिहार में बंपर नौकरियां: CM नीतीश कुमार ने 21,391 पुलिस जवानों को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा- एक साल में देंगे 2.29 लाख नौकरी

बिहार में सीएम नीतीश कुमार ने 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया और कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन किया। राज्य में सुरक्षा और कनेक्टिविटी को मिलेगा बूस्ट।

Bihar Police Recruitment: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (28 जून 2025) को 21,391 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। पटना स्थित बापू सभागार में आयोजित इस समारोह में उन्होंने पुलिस बल की मजबूती और राज्य में कानून-व्यवस्था बेहतर करने की प्रतिबद्धता जताई। कहा, बिहार पुलिस में 2.29 लाख से अधिक नए पद सृजित किए गए हैं। इस वर्ष के अंत तक इनकी भर्ती पूरी कर ली जाएगी।

कानून-व्यवस्था होगी और मजबूत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट लिखकर कार्यक्रम की जानकारी दी। कहा, मुझे भरोसा है कि नवनियुक्त पुलिसकर्मी पूरी लगन और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। इससे न सिर्फ राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि राज्य के निवासियों को बेहतर और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी बताया कि बिहार पुलिस बल में 2.29 लाख से अधिक पदों का सृजन किया गया है। इस वर्ष के अंत तक इन पदों पर नियुक्तियां कर ली जाएंगी। बिहार के युवाओं को व्यापक रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस दौरान बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन किया। गंगा नदी पर बना यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। साथ ही NH-31 को NH-322 से जोड़ता है। इस पुलिस के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल की लंबाई 9.76 किलोमीटर है। अगस्त 2015 को इसकी आधारशिला रखी गई। जुलाई 2025 से इस पर आवागमन पूर्ण रूप से सुलभ हो सकेगा।

विकासहीन बिहार में विकास की लौ
पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने कहा, मुख्यमंत्री के विजन से आज दियारा जल्ला जैसे क्षेत्र सीधे मुख्य भूमि से जुड़ रहे हैं। पूर्व विधायक सतीश राय ने इसे 2005 से पहले विकासहीन बिहार में विकास की लौ करार दिया। कहा, यह पुल नीतीश कुमार द्वारा किया गया वादा पूरा करता है।

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय निवासी उदय कुमार सिंह ने खुशी जताई। कहा, आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र को पटना से सीधी कनेक्टिविटी मिली है। अब नाव की जरूरत नहीं पड़ेगी। वहीं संजय कुमार सिंह ने कहा, हम अवाक हैं। पहले यात्रा करना खुद में एक संघर्ष था। यह पुल सब कुछ बदल देगा।

बिहार में राजमार्ग नेटवर्क का विस्तार
नीतीश सरकार आरा-छपरा के बीच नए पुल की योजना बना रही है। इससे बिहार का हाईवे नेटवर्क मजबूत होगा। 21,391 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल जैसी परियोजनाएं राज्य की सुरक्षा और समावेशी विकास की दिशा में अहम साबित होंगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story