लैंड फॉर जॉब केस: RJD चीफ लालू यादव के खिलाफ चलेगा मुकदमा; राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

Land for Job Scam: रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार (8 मई 2025) को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उनके खिलाफ केस दर्ज कर दिल्ली की राउज एम्यूनू कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के खिलाफ यह मुकदमा दंड संहिता की धारा 197(1) (बीएनएसएस, 2023 की धारा 218) के तहत चलाया जाएगा। दिल्ली की विशेष न्यायालय (पीएमएलए) ने मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके सहयोगियों के खिलाफ दायर आरोप पत्रों पर संज्ञान लिया है।
लैंड फॉर जॉब घोटाला क्या है?
लालू यादव 2004-2009 तक रेलमंत्री थी। आरोप है कि मंत्री रहते उन्होंने ग्रुप डी में नौकरी दिलाने के बदले रिश्वत के रूप में भूखंड हस्तांतरित कराए हैं। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 2022 में भ्रष्टचार अधिनियम की धरााओं के तहत लालू यादव के खिलाफ एफआईआर की थी। बाद में ईडी ने भी मामले की जांच की।