Asian Games: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, जापान को हराकर जीता गोल्ड, भारत ने अब तक जीते 90 पदक

Asian Games: चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे एशियन गेम्स में भारत की पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीत लिया है। शुक्रवार को यानी की आज भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने गत चैम्पियन जापान को 5-1 से पटखनी दे दी है। भारत को गोल्ड दिलाने के सबसे ज्यादा श्रेय कप्तान हरमनप्रीत सिंह को जाता है, उन्होंने सबसे ज्यादा गोल किए। इसके अलावा अमित रोहिदास और अभिषेक ने एक-एक गोल किए। वहीं, जापान की ओर से इलकलौता गोल सेरेन तनाका ने किया।
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दी बधाई
इस जीत के साथ ही भारतीय हॉकी टीम ने अगले साल यानी की 2024 में होने वाले पेरिस ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि पेरिस ओलंपिक 26 जुलाई से लेकर 11 अगस्त तक खेला जाएगा। इस बीच एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बधाई दी।
मनदीप सिंह ने जताई खूशी
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने और पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई करने पर भारतीय हॉकी खिलाड़ी मनदीप सिंह ने खुशी जताई है। मीडिया से बातचीत में मनदीप सिंह ने कहा मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि हमारा ध्यान इस बात पर था कि हमें ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करना है। मनदीप सिंह ने आगे कहा जब हम पोडियम पर खड़े थे वह मेरे जीवन का सबसे अच्छा पल था। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने भी स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा हम यही लक्ष्य लेकर आए थे कि यहां से गोल्ड मेडल जीतकर भारत जाएंगे।
भारत ने अब कितने पदक जीते
बता दें कि एशियन गेम्स में इस बार भारत शानदार प्रदर्शन कर रहा है। एशियन गेम्स को शुरु हुए आज शुक्रवार को 13 दिन हो गए हैं। अब तक भारत के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ने 21 गोल्ड, 33 सिल्वर और 36 ब्राउंज मेडल अपने नाम कर लिए हैं। इस तरह से भारत ने अब तक 90 मैडल्स अपने नाम किया है। एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल्स जीतने वाले देश में भारत चौथे स्थान पर है। एशियन गेम्स में सबसे ज्यादा मेडल जीतने के श्रेय चीन को मिला है। चीन ने अभी तक में कुल 343 मेडल्स अपने नाम कर लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरा स्थान जापान का है। जापान ने एशियाई खेलों में अभी तक कुल 159 मेडल्स जीते हैं। वहीं तीसरे नंबर पर कोरिया है। कोरिया ने अभी तक कुल 165 मेडल अपने नाम किए हैं।
ये भी पढ़ें:- Delhi Pollution: दिल्ली सरकार की प्रदूषण के खिलाफ जंग तेज, राजधानी में 'विंटर एक्शन प्लान' का MCD ने किया ऐलान
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS