Khelo India Youth Games 2025: 'लिट्टी-चोखा का स्वाद जरूर चखें...' पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स का किया शुभारंभ

PM Modi inaugurated Khelo India Youth Games 2025
X
पीएम मोदी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का किया शुभारंभ।
Khelo India Youth Games 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (4 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। बिहार इस राष्ट्रीय खेल की मेजबानी पहली बार कर रहा है।

Khelo India Youth Games 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (4 मई) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के सातवें संस्करण का शुभारंभ किया। यह बिहार के लिए एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि बिहार पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है। पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे।

पीएम मोदी ने वैभव सूर्यवंशी का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, "बिहार की धरती पर आयोजित यह खेल महोत्सव न सिर्फ प्रतिस्पर्धा का बल्कि एकता का भी प्रतीक है।" उन्होंने हाल ही में आईपीएल में अपना जलवा दिखाने वाले बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में खेल संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "उनकी (वैभव सूर्यवंशी) सफलता के पीछे न केवल उनका समर्पण है, बल्कि विभिन्न स्तरों पर खेलने का अनुभव भी है। जितना अधिक आप खेलते हैं, उतना ही आप निखरते हैं।"

'एथलीटों को लिट्टी-चोखा का स्वाद लेना चाहिए'
राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की भावना पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री ने बिहार के समृद्ध परंपराओं और व्यंजनों को अपनाने के लिए आने वाले एथलीटों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने आधिकारिक तौर पर खेलों की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा, “बाहर से आने वाले एथलीटों को लिट्टी-चोखा और बिहार के प्रसिद्ध मखाना का स्वाद लेना चाहिए। आप सिर्फ मैदान पर खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि एक भारत, श्रेष्ठ भारत के राजदूत हैं।”

6,000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे भाग
बिहार इस राष्ट्रीय खेल का आयोजन पहली बार कर रहा है। ऐसे में बिहार के लिए यह एक ऐतिहासिक पल है। इस साल के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 6,000 से अधिक खिलाड़ी 27 विभिन्न खेलों में भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता पटना के अलावा भागलपुर और राजगीर में भी आयोजित की जा रही है। पहले दिन तीरंदाजी, कबड्डी और वॉलीबॉल सहित कई खेलों की प्रतियोगिताएं हुईं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story