IPL Auction 2024: Pat Cummins बने IPL के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 20.5 करोड़ में इस टीम ने खरीदा

IPL Auction 2024: IPL 2024 का ऑक्शन आज मंगलवार को दुबई में हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 सीजन के लिए मिनी ऑक्शन दोपहर 1 बजे से शुरू हो गया। इसकी स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर उपलब्ध है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने गए हैं।
आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी
बता दें कि पैट कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कमिंस पर पहली बोली चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने बोली लगानी शुरू की। इन दोनों के बीच 4.80 करोड़ रुपये तक बोली लगी। इसके बाद आरसीबी और चेन्नई के बीच 7.60 करोड़ रुपये तक बोली में रही। इसके बाद चेन्नई से सनराइजर्स हैदराबाद ने टक्कर लेनी शुरू की। अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने बाजी मार ली। कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है।
THE BIGGEST IPL BID EVER 😱
— IndianPremierLeague (@IPL) December 19, 2023
HISTORY CREATED here at the #IPLAuction
Australia's World Cup winning captain Pat Cummins is SOLD to @SunRisers for a HISTORIC INR 20.5 Crore 💰💰💰💰#IPL pic.twitter.com/bpHJjfKwED
333 खिलाड़ियों हुए शॉर्टलिस्ट
आईपीएल की सभी 10 टीमों के साथ-साथ फैंस भी इस मिनी ऑक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आईपीएल नीलामी 2024 के लिए 333 खिलाड़ियों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं, जिनमें से 214 खिलाड़ी भारतीय हैं। इन 333 खिलाड़ियों में से 116 कैप्ड हैं, जबकि 215 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट देश के खिलाड़ी हैं। सभी 10 टीमों में कुल 77 स्लॉट खाली हैं, जिनमें से 30 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं।
बता दें कि आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो गई थी। इसको लेकर 26 नवंबर को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों की रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई थी।
यह भी पढ़ें :-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS