IPL 2024 Player Retentions: आईपीएल की 10 टीमों से 89 खिलाड़ी बाहर, धोनी और हार्दिक पंड्या को मिली जगह, देखें लिस्ट

IPL 2024 Player Retentions: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म होने के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच आईपीएल को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में हिस्सा लेने वाली सभी 10 टीमों की रीटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आ गई है। वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2024 सीजन को लेकर नीलामी 19 दिसंबर को दुबई में हो सकती है।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने बेन स्टोक्स, ड्वेन प्रिटोरियस, अंबति रायडू, सिसांडा मगाला, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, सेनापति और आकाश सिंह को रिलीज कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत का पिछले साल कार एक्सीडेंट हो गया था। वह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि वह इस सीजन में खेलते हुए दिख सकते हैं, क्योंकि दिल्ली कैपिटल्स ने पंत को रिटेन किया है। इसके अलावा दिल्ली ने रिली रोशौ, चेतन सकारिया, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल साल्ट, मुस्तफिजूर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान और प्रियम गर्ग को रिलीज कर दिया है।
गुजरात टाइटन्स (GT)
हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटन्स ने यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन सनाका को रिलीज किया है।
मुंबई इंडियंस (MI)
मुंबई इंडियंस (MI) ने अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झे रिचर्ड्सन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर को रिलीज किया है।
लखनऊ सुपर जायट्ंस (LSG)
लखनऊ सुपर जायट्ंस (LSG) ने जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सूर्यांश शेदगे और करुण नायर को रिलीज किया है।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)
सनराइजर्स हैदराबाद ने हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसैन और आदिल राशिद को रिलीज किया है।
पंजाब किंग्स (PBKS)
पंजाब किंग्स ने भानुका राजपक्षे, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान को रिलीज किया है।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स ने जो रूट, अब्दुल बासित, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ट, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा और केएम आसिफ को रिलीज किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने ने शाकिब अल हसन, लिटन दास, डेविड वीस, जॉनसन चार्ल्स, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, आर्या देसाई, एन जगदीसन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव को रिलीज किया है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानिंदु हसारंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलेन, मिचेल ब्रेसवेल, डेविड विली, वायने पर्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल और केदार जाधव को रिलीज किया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS