C vs UPW: लिजेल ली की तूफानी फिफ्टी, दिल्ली ने UP Warriors को 7 विकेट से हराया; WPL में दर्ज की पहली जीत

WPL 2026 DC vs UPW मैच का टॉस, प्लेइंग XI और दर्शकों से जुड़ी ताजा अपडेट।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स ने जीता। लगातार दो हार के बाद यह दिल्ली की पहली जीत है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 7 विकेट से हराकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इस जीत की सबसे बड़ी हीरो रहीं लिजेली ली, जिनकी तूफानी अर्धशतकीय पारी ने मैच का रुख पूरी तरह दिल्ली की ओर मोड़ दिया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूपी वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम को तीसरी ही गेंद पर किरण (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग ने पारी संभाली और फोएबे लिचफील्ड के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 47 रन जोड़े।
लिचफील्ड 27 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद लैनिंग और हरलीन देओल के बीच तीसरे विकेट के लिए 85 रनों की मजबूत साझेदारी हुई। लैनिंग ने 38 गेंदों पर 54 रन बनाए, जबकि हरलीन ने 36 गेंदों में 47 रन बनाकर रिटायर्ड आउट होने का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए।
दिल्ली की गेंदबाजी में मैरिजेन कैप और शेफाली वर्मा ने 2-2 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत शानदार रही। शेफाली वर्मा और लिजेली ली ने पहले विकेट के लिए 94 रनों की तेज साझेदारी की। शेफाली ने 36 रन बनाए, जबकि लिजेली ली ने 44 गेंदों में 67 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अंत में लौरा वोल्वार्ड्ट (नाबाद 25) और जेमिमा रोड्रिग्स (21) ने टीम को अंतिम गेंद पर जीत दिला दी।
इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स तीन मैचों में एक जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि लगातार तीसरी हार के बाद यूपी वॉरियर्स पांचवें स्थान पर खिसक गई है।
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग XI
- लिज़ेल ली (विकेटकीपर)
- शैफाली वर्मा
- लॉरा वोल्वार्ड्ट
- जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान)
- चिनेल हेनरी
- मारिज़ैन कैप
- स्नेह राणा
- निकी प्रसाद
- मिन्नू मणि
- नंदनी शर्मा
- श्री चरणी
UP वॉरियर्स की प्लेइंग XI
- मेग लैनिंग (कप्तान)
- फोएबे लिचफील्ड
- हरलीन देओल
- किरण नवगिरे
- दीप्ति शर्मा
- क्लो ट्रायोन
- श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर)
- सोफी एक्लेस्टोन
- आशा शोभना जॉय
- शिखा पांडे
- क्रांति गौड़
