India vs Australia T20: ऑस्ट्रेलिया से जीता भारत, कप्तान सूर्या ने खेली बेहतरीन पारी, वायरल हो रहा रिंकू का आखिरी बॉल वाला छक्का

India vs Australia T20: ऑस्ट्रेलिया से जीता भारत, कप्तान सूर्या ने खेली बेहतरीन पारी, वायरल हो रहा रिंकू का आखिरी बॉल वाला छक्का
X
भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 (T20) सीरीज का पहला मैच 2 विकेट से जीत लिया है। 209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई।

India vs Australia 1st T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 (T20) सीरीज का पहला मैच 2 विकेट से जीत लिया है। 209 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 42 गेंदों में 80 रन बनाए। वहीं रिंकू सिंह ने आखिरी बॉल पर छक्का मारकर भारत को जीत दिलाई। रिंकू को इस मैच का फिनिशर कहा जा रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी काफी तारीफ हो रही है।

दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए। इसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम 209 रन के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरी। 209 रनों के मजबूत लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के साथ यह मैच काफी जोखिम भरा था। सूर्यकुमार तब क्रीज पर उतरे जब भारत का स्कोर 2 विकेट पर 22 रन था और उसे कठिन संघर्ष का सामना करना पड़ रहा था। टीम इंडिया की ओर से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 80 और ईशान किशन ने 58 रन की बेहतरीन पारी खेली और मैच के आखिरी में रिंकू सिंह ने 14 बॉल पर 22 रन बनाकर नाबाद रहे और छक्के के साथ भारत को जीत दिलाई। ऐसे में कहा जा सकता है कि सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप में हार का बदला ऑस्ट्रेलिया टीम से टी20 मैच जीतकर ले लिया है।



रिंकू सिंह की सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

रिंकू सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 बॉल में 22 रन बनाएं। उनकी छक्के ने ही भारत को जीत दिलाई। जिसके बाद से उनकी सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। शुक्रवार को रिंकू सिंह एक्स पर ट्रेंड कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बॉल पर जो छक्का लगाया। उसकी वीडियो क्लिप भी वायरल हो रहे है। एक यूजर ने लिखा- रिंकू सिंह फिनिशर, आखिरी गेंद पर छक्का, भारत को जीत के लिए 1 गेंद पर 1 रन चाहिए था और छक्का लगा। #रिंकूसिंह। दूसरे ने लिखा- रिंकू सिंह - फिनिशर! क्या प्रतिभा है!!


इंगलिस ने 47 गेंदों में बनाया शतक

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, मैथ्यू शॉर्ट को रवि बिश्नोई ने 5वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट कर दिया। इसके बाद स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने पारी को आगे बढ़ाया और 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी खेली। जोश इंगलिस ने अपना पहला T20I शतक केवल 47 गेंदों में बनाया। उन्होंने 50 गेंदों में 110 रन बनाएं। वहीं स्टीवन स्मिथ (52) ने अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 16वें ओवर की 5वीं गेंद पर मुकेश कुमार की गेंद पर रन आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया ने 20वें ओवर में 208/3 रन बनाए और भारत को 209 रनों का लक्ष्य दिया।

ये भी पढ़ें- KKR: गौतम गंभीर ने फिर की कोलकाता नाइट राइडर्स टीम में वापसी



Tags

Next Story