U-19 World Cup: भारत 10वीं बार फाइनल में पहुंचा, अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया; 6 फरवरी को इंग्लैंड से मुकाबला

Indian Under-19 cricket team celebrating victory after historic run chase against Afghanistan in World Cup semifinal.
X

अफगानिस्तान के खिलाफ 310 रन का विशाल लक्ष्य हासिल कर भारत U-19 टीम ने इतिहास रच दिया। Aaron George के शतक और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ने फाइनल में एंट्री की।

U-19 World Cup: अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबला 6 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेला जाएगा। एरॉन जॉर्ज ने शतक लगाया।

ind u19 vs afg u19 Highlight: अआईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत की युवा टीम ने इतिहास रच दिया। अफगानिस्तान के खिलाफ 310 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम में खेला गया, जहां भारतीय बल्लेबाजों ने दबाव में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

इस जीत के साथ भारत U-19 टीम अब 6 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी। खिताबी मुकाबला भी हरारे स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

Aaron George की शतकीय पारी ने बदली तस्वीर


इस ऐतिहासिक जीत के हीरो रहे Aaron George ने मुश्किल हालात में टीम को संभालते हुए 105 गेंदों में 115 रन की शानदार पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी में धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। एक छोर संभालकर उन्होंने पूरे रन चेज को नियंत्रित किया और टीम को जीत की राह पर बनाए रखा।

वैभव सूर्यवंशी की तूफानी शुरुआत

भारत को लक्ष्य के पीछा में तेज शुरुआत दिलाई वैभव सूर्यवंशी ने। उन्होंने महज 33 गेंदों में 68 रन ठोक दिए, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 200 से भी ऊपर रहा, जिसने शुरुआती ओवरों में अफगान गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया।

कप्तान आयुष म्हात्रे की अहम भूमिका

मध्यक्रम में कप्तान आयुष म्हात्रे ने जिम्मेदारी संभालते हुए 59 गेंदों पर 62 रन बनाए। उन्होंने अहम मौकों पर बड़े शॉट खेले और रन रेट को गिरने नहीं दिया। Aaron George के साथ उनकी साझेदारी ने भारत की जीत की नींव मजबूत कर दी।

अफगान गेंदबाजों को नहीं मिला नियंत्रण

इतने बड़े लक्ष्य का बचाव करने उतरी अफगानिस्तान की गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों के सामने बेअसर नजर आई। अब्दुल अजीज और वहीदुल्लाह जदरान जैसे गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए और भारतीय बल्लेबाजों को रोकने में नाकाम रहे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास का बड़ा रन चेज

भारत U-19 ने 42 ओवर में लक्ष्य हासिल कर टूर्नामेंट के सबसे बड़े सफल रन चेज में से एक को अंजाम दिया। इससे पहले अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 310/4 का स्कोर बनाया था, जो इस टूर्नामेंट में भारत के खिलाफ किसी भी टीम का पहला 300+ स्कोर था।

Live Updates

  • 4 Feb 2026 10:16 PM

    53 गेंद शेष रहते भारत ने अफगानिस्तान को रौंदा

    भारतीय अंडर-19 टीम ने आईसीसी यू-19 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रनों का लक्ष्य सिर्फ 41.1 ओवरों में 7 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे बड़ा सफल चेज पूरा किया और रिकॉर्ड 10वीं बार फाइनल में जगह बनाई।

  • 4 Feb 2026 7:15 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: आय़ुष म्हात्रे 62 रन बनाकर आउट

    भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे 62 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। उन्होंने एरॉन जॉर्ज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 गेंद में 114 रन की साझेदारी की। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 222 रन हो गया है। 

  • 4 Feb 2026 6:39 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: भारत का स्कोर- 150/1 (19 ओवर)

    311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 1 विकेट पर 150 रन पूरे हो चुके हैं। कप्तान आयुष म्हात्रे और एरॉन जॉर्ज के बीच दूसरे विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी हो चुकी। आय़ुष और जॉर्ज दोनों के अर्धशतक पूरे होने वाले हैं। 

  • 4 Feb 2026 5:52 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: वैभव सूर्यवंशी 68 रन बनाकर आउट

    अफगानिस्तान के 311 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का 90 रन पर 1 विकेट गिरा। वैभव सूर्यवंशी ने 68 रन बनाकर आउट हुए। वैभव ने 24 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

  • 4 Feb 2026 2:52 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी थी

    अफगानिस्तान को पहला झटका 53 रन के स्कोर पर गिरा था। वहीं, दूसरे विकेट के लिए 64 रन की साझेदारी हुई। भारत की तरफ से दीपेश और कनिष्क ने 1-1 विकेट लिया है। 

  • 4 Feb 2026 2:50 PM

    ind u19 vs afg u19 live Score: अफगानिस्तान का दूसरा विकेट गिरा

    अफगानिस्तान और भारत के बीच अंडर-19 विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल खेला जा रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान का स्कोर 130/2 हो गया है। उस्मान सादात 39 रन बनाकर आउट हुए। 

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story