Weather Update Today: पहाडों पर बर्फबारी से बढ़ेगी शीतलहर, दिल्ली में कल हो सकती है बूंदाबांदी, जानें आज के मौसम का हाल

Weather Update Today: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में हो रही लगातार बर्फबारी से उत्तर भारत को शीतलहर की चपेट में ले लिया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में पहाडों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। देश के कई राज्य शीतलहर की चपेट ले। आइए जानते है आज के मौसम का हाल।
दिल्ली में आज के मौसम का हाल
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में तापमान गिरना शुरू हो गया है। राजधानी का तापमान 6 डिग्री तक पहुंचा है। मौसम विभाग की मानें तो 22 दिसंबर को दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। यहां आज यानी गुरुवार आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कोहरा देखने को मिला। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने की उम्मीद है।
आज इन राज्यों में हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को केरल, माहे, लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 21 दिसंबर को दक्षिण तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है और उसके बाद इसमें काफी कमी आएगी। इसके अलावा 22 से 24 दिसंबर के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और 23 दिसंबर को उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।
अगले चार दिनों तक यहां छाया रहेगा घना कोहरा
आईएमडी का कहना है कि हरियाणा, पंजाब, असम समेत कई राज्यों में घने कोहरे की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों में सुबह के समय पंजाब, हरियाणा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
राजस्थान और उत्तर प्रदेश में इतना है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग की मानें तो पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दक्षिण राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Ram Temple Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे शीर्ष विपक्षी नेता
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS