Jharkhand Raod Accident: झारखंड में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Jharkhand Raod Accident: झारखंड में पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
X
झारखंड के गिरिडीह के बाघमारा में बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Jharkhand Raod Accident: झारखंड के गिरिडीह के बाघमारा में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं दो बच्चे समेत पांच लोगों के घायल होने की खबर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब तीन बजे की है। यहां बाघमारा गांव के पास एक स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में सवार पांच लोगों को बचाने की कोशिश की। लेकिन उन सभी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरिडीह के मुफस्सिल थाने के थाना प्रभारी कमलेश पासवान ने घटना की पुष्टी की है। उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा कार के पेड़ से टकराने से हुआ है। यहां 5 लोगों की मौत हो गई है। सभी एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। सभी के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।


ये भी पढ़ें- Uttarakhand Tunnel Update : उत्तरकाशी टनल में 40 नहीं बल्कि फंसे हैं 41 मजदूर

Tags

Next Story