Himachal Pradesh Road Accident: शिमला में खाई में गिरी कार, कश्मीर के छह मजदूरों की दर्दनाक मौत, 6 घायल

Himachal Pradesh Road Accident: शिमला के सुन्नी इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां श्रमिकों से भरी एक जीप के खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 6 घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सुन्नी के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज जारी है।
एएसपी हेड क्वार्टर शिमला सुनील नेगी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुन्नी इलाके में एक जीप के खाई में गिरने से 6 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर ने जीप से नियंत्रण खो दिया। जिसके चलते यह हादसा हुआ है। वाहन में 12 श्रमिक सवार थे, जो हिमाचल प्रदेश में मजदूरी करते थे। इनमें से नौ जम्मू कश्मीर के कुलगान जिले के रहने वाले थे। सभी श्रमिक जीप में सवार होकर सुन्नी से मंडी जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस हादसे में तीन मजदूरों को तो मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि तीन अन्य को डॉक्टरों ने अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूरों की पहचान कुलगाम के रहने वाले फरीद (24), गुलाब (43), शाबिर (19), तालिब (23), गुलजार (30) और मुश्ताक (30) के रूप में हुई है। वहीं घायल हुए छह लोगों का इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी पहचान वाहन चालक रंजीत, असलम, तालिब हुसैन, आकाश कुमार, अजय ठाकुर और मंजूर के रूप में हुई है।
#WATCH | Himachal Pradesh: 6 people killed and 6 injured after a jeep fell into a ditch in the Sunni area of Shimla
— ANI (@ANI) December 4, 2023
6 people killed and 6 injured after a jeep fell into a ditch in the Sunni area of Shimla. Injured people are undergoing treatment at a hospital in Sunni. Police… pic.twitter.com/cHuIsHa0qf
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर जताया दुख
वहीं हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घायलों को अच्छा इलाज मिल सके।
शिमला ज़िले की सुन्नी तहसील के अंतर्गत कढारघाट के समीप आज एक निजी वाहन दुर्घटना में 6 मजदूरों की मृत्यु होने का समाचार दुःखद है।शोकग्रस्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। इस हादसे में 6 अन्य लोग घायल हुए हैं जिनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। जिला…
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) December 4, 2023
ये भी पढ़ें- Karnataka: कर्नाटक के गोदाम में गिरे अनाज से भरे सैंकड़ों बोरे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS