प्रकृति ने दिखाया अजीब करिश्मा, जंगल में देखा गया बिना सूंड वाला हाथी शावक

प्रकृति ने दिखाया अजीब करिश्मा, जंगल में देखा गया बिना सूंड वाला हाथी शावक
X
केरल के जंगलों में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक हाथी शावक पर प्रकृति ने अपना अलग ही रूप दिखाया है। केरल के त्रिशूर जिले के अथिरापल्ली वन में एक अजीब बिना सूंड वाला हाथी शावक देखा गया है। पढ़िये रिपोर्ट...

Viral News: केरल के जंगलों में एक अजीबो-गरीब मामला देखने को मिला है। यहां एक हाथी शावक पर प्रकृति ने अपना अलग ही रूप दिखाया है। केरल के त्रिशूर जिले के अथिरापल्ली वन में एक अजीब हाथी शावक देखने को मिला है। स्थानीय लोगों ने वन में एक बिना सूंड वाला हाथी शावक को विचरते देखा है। मंगलवार को एक वन अधिकारी ने बिना सूंड वाला शावक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि त्रिशूर जिले के वन क्षेत्र निवासी ने इस अजीबो-गरीब घटना के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को अथिरापल्ली वन क्षेत्र में बिना सूंड वाला हाथी घूम रहा था। अधिकारी ने बताया कि इस शावक की तस्वीरें भी ली गई है।

अथिरापल्ली वन के रेंज अधिकारी नितिन ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अथिरापल्ली वन क्षेत्र के आस-पास के स्थानीय लोगों ने बताया कि एक हाथी शावक जो बिना सूंड वाला था, अपनी मां के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण निगम की एक संपत्ति में विचरण कर रहा था। उन्होंने कहा कि शावक अपनी मां के साथ खेल रहा था। लोगों ने उसकी एक तस्वीर भी खींची।

वनाधिकारी ने कहा कि इस बिना सूंड वाला हाथी शावक की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने आगे की जानकारी देते हुए कहा कि हमारे पास फिलहाल स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी है। जैसे ही आगे की जानकारी मिलती है, जल्द ही साझा किया जाएगा। बता दें सोशल मीडिया पर बिना सूंड वाला शावक हाथी का अपनी मां के साथ खेलने का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है।

Tags

Next Story