Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस जनवरी से कर सकती है भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरुआत, इन राज्यों पर रहेगा विशेष फोकस

Bharat Jodo Yatra 2.0: कांग्रेस जनवरी से कर सकती है भारत जोड़ो यात्रा 2.0 शुरुआत, इन राज्यों पर रहेगा विशेष फोकस
X
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकती है।

Bharat Jodo Yatra 2.0 : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो कांग्रेस लोकसभा चुनाव से पहले जनवरी 2024 में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण शुरू कर सकती है। इस यात्रा के जनवरी के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, कांग्रेस की ओर से इसे लेकर अभी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत की जाएगी। यह हाइब्रिड मोड में होगी। जिसमें प्रतिभागी पैदल मार्च के साथ-साथ वाहनों का भी प्रयोग किया जाएगा। एक खबर की मानें तो, यात्रा के लिए दो रूट तलाशे जा रहे हैं। अगर फाइनल हुआ तो इसकी शुरुआत पूर्वोत्तर राज्य से होगी। इस यात्रा का विशेष फोकस उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र राज्य में होगा। यह यात्रा चुनाव से पहले शुरू होगी। इसलिए कांग्रेस इसमें प्रमुख चेहरों को भी शामिल करने की योजना बना रही है। ताकि, अगामी चुनावों में इसका लाभ मिल सके। 21 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक होगी। इसमें बैठक के दौरान प्रस्तावित यात्रा पर चर्चा और समर्थन होने की संभावना है।

कब शुरू हुआ था भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा का पहला चरण 7 सितंबर 2022 को शुरू हुआ था। इसे तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू किया गया था। इसे जनवरी 2023 में श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर में समाप्त किया गया था। इस यात्रा के दौरान करीब 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। यह यात्रा 12 राज्यों के 75 जिलों से होकर गुजरी थी। 126 दिनों में यह भारत की सबसे लंबी पदयात्रा है।

ये था राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई थी। कांग्रेस के इस जन आंदोलन का प्राथमिक उद्देश्य केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ भारत को एकजुट करना था। इसका उद्देश्य बेरोजगारी और असमानता जैसे अन्य सामाजिक-आर्थिक मुद्दों को संबोधित करना भी था।

ये भी पढ़ें- हादसे का शिकार हुई राजस्थान के CM भजन लाल शर्मा की कार

Tags

Next Story