ByPoll Election Result: 7 विधानसभा सीटों में से 3 पर BJP ने मारी बाजी, यहां देखें किन सीटों पर कौन पड़े भारी

ByPoll Election Result: देशभर के 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। आज यानी 8 सितंबर को इन सभी विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। बता दें कि 7 सीटों में से 3 सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को भी एक सीट पर जीत मिली है। इसके अलावा झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पार्टी जेएमएम ने एक सीट पर अपना कब्जा जमाया है। वही, पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी सपा ने एक सीट पर अपना कब्जा किया, इसी तरह कुल 7 विधानसभा सीटों का बंटवारा हुआ है।
त्रिपुरा के दोनों सीटों पर बीजेपी ने मारी बाजी
बता दें कि त्रिपुरा के दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए हैं, पहला है धनपुरा और दूसरा है बॉक्सनगर, इन दोनों सीटों पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। बॉक्सनगर विधानसभा सीट से BJP के तफ्फजल हुसैन (Taffazal Hussain) को 34,146 वोट हासिल हुए हैं, उन्होंने 30 हजार के भारी-भारकम वोटों से सीपीआई-एम को मात दे दी है। वहीं, धानपुर विधानसभा सीट पर भी बीजेपी के बिंदु देबनाथ ने 30017 वोट हासिल किए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर सीपीआई-एम के कौशिक चंदा रहे जिन्हें सिर्फ 11146 वोट मिले। ऐसे में बिंदु देवनाथ ने चंदा को करीब 20 हजार वोटों से हरा दिया है।
सुधाकर सिंह की दारा सिंह को कड़ी पटखनी
उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। जीत के बाद देहरादून भाजपा कार्यालय में खुशी की लहर दौड़ उठी है। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने 2321 वोटों से जीत दर्ज की, उन्हें 29108 मिले थे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बसंत कुमार रहे, जिनको 26751 वोट मिले हैं। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बीजेपी में शामिल हुए दारा सिंह को चारों खाने चित कर दिया है। सुधाकर सिंह को कुल 1,24,427 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को कुल 81,668 वोट मिले। इस तरह सुधाकर सिंह ने 42,759 वोटों से दारा सिंह को मात दे दी है।
जानें बंगाल और झारखंड में किसका रहा दवदबा
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी अपने पद पर बनी रहेंगी। डुमरी में वोटों का मुकाबला महागठबंधन समर्थित झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और राजग समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के बीच देखने को मिला था। जेएमएम की बेबी देवी को कुल 100231 वोट मिले हैं और यशोदा देवी को कुल 83075 वोट मिले हैं। बेबी देवी ने यशोदा देवी को 17156 मतों से मात दी है। पश्चिम बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस टक्कर में टीएमसी नेता निर्मल चंद्र राय ने भाजपा उम्मीदवार तापसी राय को 4883 मतों से हराया। निर्मल चंद्र को कुल 96961 वोट मिले, जबकि तपासी रॉय को 92648 वोट हासिल हुए।
ये भी पढ़ें...Ghosi Bypoll Result: सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार, BJP के दारा सिंह 22 हजार वोटों से चल रहे पीछे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS