भजन लाल शर्मा बने Rajasthan के CM, PM मोदी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

Rajasthan CM Oath Ceremony Live Updates: भजन लाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) राजस्थान के नए सीएम बन गए हैं। उन्होंने अपने 56वें जन्मदिन पर राजस्थान के सीएम के रूप में शपथ ली। वहीं बीजेपी नेता दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा ने भी डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली। तीनों को राज्यपाल कलराज मिश्र ने शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण समारोह जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल में हुआ। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। वहीं उत्तराखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गोवा के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा राजस्थान के सीएम पद की शपथ
बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा ने शुक्रवार को राजस्थान के सीएम पद की शपथ ली। अब वह राजस्थान के सीएम बन गए हैं।
BJP leader Bhajanlal Sharma takes oath as the Chief Minister of Rajasthan pic.twitter.com/2erSE3vCnS
— ANI (@ANI) December 15, 2023
पीएम मोदी पहुंचे जयपुर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी जयपुर पहुंच गए हैं। थोड़ी में वह भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पीएम मोदी के काफिले की तस्वीरें सामने आई है।
#WATCH | PM Narendra Modi arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new chief minister of Rajasthan
— ANI (@ANI) December 15, 2023
Diya Kumari and Prem Chand Bairwa will also be sworn in as deputy chief ministers of the state. pic.twitter.com/fLHC9WA7CY
शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जयपुर में भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत भी पहुंच गए हैं। यहां दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री के पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Former Rajasthan CM and senior Congress leader Ashok Gehlot at the swearing-in ceremony of Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma, in Jaipur
— ANI (@ANI) December 15, 2023
Diya Kumari and Prem Chand Bairwa will also be sworn in as deputy chief ministers of the state. pic.twitter.com/n2Yrgqp40F
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे जयपुर एयरपोर्ट
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Union Minister Nitin Gadkari arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new chief minister of Rajasthan pic.twitter.com/jWDNw8RzP6
— ANI (@ANI) December 15, 2023
जयपुर पहुंचे एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव
राजस्थान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी जयपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज राजस्थान सरकार का गठन होगा। राजस्थान महाराणा प्रताप की भूमि है और सुशासन के लिए जाना जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सीएम भजन लाल शर्मा को शुभकामनाएं दी।
#WATCH | Jaipur: MP Chief Minister Mohan Yadav says, "Rajasthan Govt will be formed today...Rajasthan is the land of Maharana Pratap and will be known for good governance...I extend my wishes to Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma." pic.twitter.com/iJ4ef39Og9
— ANI (@ANI) December 15, 2023
शपथ ग्रहण समारोह से पहले भजन लाल शर्मा की मां का बयान आया सामने
राजस्थान के मनोनीत सीएम भजन लाल शर्मा मां गोमती देवी ने कहा कि जनता ने उनके बेटे को बहुत प्यार दिया है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहती हूं। राज्य का विकास होना चाहिए।
#WATCH | Jaipur: Gomti Devi, the mother of Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma, says, "...The public showered him with love...I want to thank PM Modi...Development of the state should happen..." pic.twitter.com/YOxa3rYIJf
— ANI (@ANI) December 15, 2023
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे जयपुर
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जयपुर एयपोर्ट पहुंच गए हैं। वह यहां पर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
#WATCH | Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami arrives in Jaipur to attend the swearing-in ceremony of Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma today. pic.twitter.com/dvYTDWvrDM
— ANI (@ANI) December 15, 2023
शपथ से पहले भजन लाल शर्मा ने लिया पिता का आशीर्वाद
राजस्थान के मनोनीत मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले अपने पिता का आशीर्वाद लिया।
#WATCH | Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma seeks the blessings of his father ahead of the swearing-in ceremony today. pic.twitter.com/MaYLyngnlY
— ANI (@ANI) December 15, 2023
गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल पहुंचे जयपुर
शपथ ग्रहण समारोह के लिए गुजरात के सीएम त्री भूपेन्द्र पटेल जयपुर पहुंच गए हैं। वह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।
#WATCH | Gujarat CM Bhupendra Patel arrives in Jaipur to attend the swearing-in ceremony of Rajasthan CM-designate Bhajanlal Sharma today. pic.twitter.com/kFyh3Ed7u3
— ANI (@ANI) December 15, 2023
शपथ समारोह में हिस्सा लेने जयपुर पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे भी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर पहुंच गए हैं। वह राजस्थान के नए सीएम भजन लाल शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शिदें की जयपुर एयरपोर्ट की तस्वीरें सामने आई है।
#WATCH | Maharashtra CM Eknath Shinde arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new Chief Minister of Rajasthan
— ANI (@ANI) December 15, 2023
BJP leaders Diya Kumari and Prem Chand Bairwa will also be sworn in as Deputy Chief Ministers of the state. pic.twitter.com/68rADFD2mf
शपथ ग्रहण समारोह से पहले बोले मनोनीत सीएम भजन लाल शर्मा
शपथ ग्रहण समारोह से पहले राजस्थान के मनोनीत सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने संतों और गुरु जी का आशीर्वाद लिया है। हम प्रधानमंत्री की गारंटी को राज्य के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाएंगे।
#WATCH | Ahead of the swearing-in ceremony today, Rajasthan CM designate Bhajanlal Sharma says, "I took blessings of saints, Guru Ji...We will take the guarantee of PM Modi to every citizen of the state." pic.twitter.com/gE83i3Hzfo
— ANI (@ANI) December 15, 2023
शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे गोवा के सीएम प्रमोद सांवत
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। वह यहां से शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंंने मीडिया से बात करते हुए भजन लाल शर्मा और उनकी टीम को शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें विश्वास है कि सीएम भजनलाल शर्मा पीएम मोदी की गारंटी को जरूर पूरा करेंगे।
#WATCH | Goa CM Pramod Sawant arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new chief minister of Rajasthan
— ANI (@ANI) December 15, 2023
"...My best wishes to Bhajanlal Sharma and his team. I am confident that CM Bhajanlal Sharma will fulfil PM Modi's guarantee." pic.twitter.com/ZBR8dLlwF4
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पहुंचे जयपुर एयरपोर्ट
जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए जयपुर हवाई अड्डे पर पहुंच गए हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी नेता भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
#WATCH | Rajasthan: Jagadguru Rambhadracharya arrives at Jaipur airport to attend the swearing-in ceremony of Bhajanlal Sharma as the new chief minister of Rajasthan
— ANI (@ANI) December 15, 2023
BJP leaders Diya Kumari and Prem Chand Bairwa will also be sworn in as deputy chief ministers of the state. pic.twitter.com/TReJlShwZF
ये भी पढ़ें- अब जीने की इच्छा नहीं', यूपी की जज ने सीनियर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS