Today's Breaking News 17 May 2025: क्लेट का फ़ाइनल रिज़ल्ट घोषित; मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग

क्लेट का फ़ाइनल रिज़ल्ट घोषित; मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग
X
देश-दुनिया की शनिवार (17 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी। पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Today's Breaking News 17 May 2025: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार(17 मई) से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार को होने वाले मुकाबले के साथ ही IPL 2025 का रोमांच फिर शुरू होगा। इसी तरह देश-दुनिया की शनिवार (17 मई ) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 17 May 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 17 May 2025 12:06 PM IST

    मुंबई एयरपोर्ट और ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी
    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट और ताज महल पैलेस होटल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी में आतंकी अफजल गुरु और सेवक्कु शंकर की फांसी को 'अन्यायपूर्ण' बताया गया है। मेल मुंबई एयरपोर्ट पुलिस की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजा गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। 

  • 17 May 2025 10:22 AM IST

    पाकिस्तान की पोल खोलेंगे देश के सांसद
    भारत अब पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर बड़ा कूटनीतिक अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत देश के सभी राजनीतिक दलों के करीब 40 सांसदों की टीम सात समूहों में बंटकर दुनियाभर के प्रमुख देशों की यात्रा करेगी। इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस नेता शशि थरूर कर सकते हैं। इस खबर पर केरल कांग्रेस ने खुशी जताई है और केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की है।

  • 17 May 2025 9:23 AM IST

    PM मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा-भारत को गर्व है
    भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंका। दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर भाला फेंकने पर PM नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। PM मोदी ने 'X' पर लिखा-शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।


  • 17 May 2025 8:02 AM IST

    ओडिशा में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत
    ओडिशा में बारिश और तेज गर्मी का कहर है। शुक्रवार को बिजली की चपेट में आने से 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हुई। कुछ लोग झुलसे भी हैं। घटना के वक्त इनमें से ज्यादातर लोग खुले मैदान में थे। राज्य के 7 जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट था।

  • 17 May 2025 7:58 AM IST

    दोहा डायमंड लीग: नीरज चोपड़ा को दूसरा स्थान
    दो बार के ओलंपिक पदक विजेता भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन किया। नीरज ने अपने करियर में पहली बार 90 मीटर का थ्रो किया। इसके बावजूद नीरज डायमंड लीग का दोहा चरण नहीं जीत सके। नीरज को जर्मनी के जूलियन वेबर ने हराया। जूलियन ने छठे प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो किया। नीरज 90.23 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ दूसरे स्थान पर रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 85.64 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

  • 17 May 2025 7:11 AM IST

    कई राज्यों में लू का अलर्ट
    भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में तीन दिन लू का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई तक गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। दिल्ली-एनसीआर में आंधी-तूफान के बाद गर्मी से राहत मिली। आज भी हल्की बारिश की संभावना है। ओडिशा में आंधी-तूफान के बीच बिजली गिरने से छह महिलाओं समेत कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई।  

  • 17 May 2025 7:11 AM IST

    IPL 2025 का दूसरा चरण
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया था। दोनों देशों के बीच सीजफायर होने के बाद BCCI ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया। रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बीच शनिवार (17 मई) को होने वाले मुकाबले के साथ ही IPL 2025 का रोमांच फिर शुरू होगा।

  • 17 May 2025 7:11 AM IST

    भारत-US व्यापार वार्ता आज से
    भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर आगे बढ़ने के लिए शनिवार से वाशिंगटन में मंत्री स्तरीय वार्ताएं शुरू होंगी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल चार दिवसीय दौरे के दौरान अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) जेमिसन ग्रीयर के साथ बातचीत करेंगे। 19 से 22 मई तक दोनों देशों के मुख्य वार्ताकारों के बीच विस्तृत चर्चा होगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story