Live

Today's Breaking News 14 July: हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपलराज्यपाल बदले, 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Todays Breaking News 14 July
X

Today's Breaking News 14 July

राजस्थान, बंगाल, मध्यप्रदेश सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट। अंतरिक्ष में 17 दिन रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर लौटेंगे।

Today's Breaking News 14 July: देश में भारी बारिश का दौर जारी है। हिमाचल में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड से अब तक 98 लोगों की मौत हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्यप्रदेश सहित 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंतरिक्ष में 17 दिन रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे। 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर आएंगे। कोटा और IIT खड़गपुर के स्टूडेंट के सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। राजस्थान सरकार कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी। शिवसेना के निशान विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। चुनाव आयोग (EC) बिहार के बाद अब पूरे देश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) कराने जा रहा है। इसी तरह देश-दुनिया की सोमवार (14 जुलाई) की ताजा खबरों के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें। यहां आपको संक्षेप में लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ मिलेंगी।

Today's Breaking News 14 July 2025: पढ़ें लाइव अपडेट्स-

Live Updates

  • 14 July 2025 6:03 PM IST

    शक्ति योजना: कर्नाटक में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा शुरू 

    बेंगलुरु | कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा (शक्ति योजना) शुरू कर दी। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार, 14 जुलाई को बेंगलुरु में इस योजना के तहत महिलाओं के साथ बस में मुफ्त सफर किया। साथ ही कुमारकृपा रोड स्थित विंडसर सर्कल के पास एक महिला यात्री को 500 करोड़ का टिकट सौंपा। महिला यात्रियों ने आभार स्वरूप उन्हें उपहार दिया।

  • 14 July 2025 5:12 PM IST

    एक्सिओम-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना 

    ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का एक्सिओम-4 मिशन अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से अनडॉक हो गया। लखनऊ में उनके पिता शंभू दयाल शुक्ला ने बताया कि हम बहुत खुश और उत्साहित हैं। शुभांशु के स्वागत के लिए खास तैयारियां कर रखी हैं। हमें अपने बेटे पर बहुत गर्व है। उसका मिशन पूरा हो गया, यह हमारे लिए सौभाग्य का विषय है। हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारा बेटा इतनी ऊँचाइयों को छुएगा। यह हमारे देश और देशवासियों के लिए गर्व की बात है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने हमारे बेटे के लिए प्रार्थना की। 

  • 14 July 2025 3:09 PM IST

    हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख के उपलराज्यपाल बदले  

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा, गोवा के राज्यपाल और लद्दाख में उपराज्यपाल की नियुक्ति की है। प्रो. आशिम कुमार घोष हरियाणा और पुष्पपति अशोक गजपति राजू को गोवा के नए राज्यपाल होंगे। वहीं कविन्द्र गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया है। वह ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा की जगह लेंगे। 

  • 14 July 2025 10:57 AM IST

    चीनी उपराष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री जयशंकर
    विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारत-चीन संबंधों में हालिया सुधार का जिक्र किया। दोनों नेताओं के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक में जयशंकर ने कहा-भारत और चीन के संबंध अक्टूबर 2023 में कजान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात के बाद से लगातार बेहतर हो रहे हैं।

  • 14 July 2025 10:35 AM IST

    आंध्र प्रदेश में ट्रक एक्सीडेंट में 9 की मौत
    आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या में रेड्डीचेरुवु के पास आम से लदे ट्रक की मिनी ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में 9 लोगों की मौत और 11 घायल हैं। आम वाले ट्रक में 20 से ज्यादा लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि हादसा रविवार रात करीब 9:30 बजे हुआ।

  • 14 July 2025 7:12 AM IST

    विदेशी महिला के पेट से निकली 600 ग्राम कोकीन 
    मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 43 साल की केन्याई महिला को पेट में कोकीन की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। खुफिया जानकारी के आधार पर, DRI के अधिकारियों ने उसे हिरासत में लिया। जेजे अस्पताल में जांच के दौरान उसके पेट से 665.5 ग्राम कोकीन के छह कैप्सूल बरामद किए गए। महिला की पहचान फ्लोरेंस इंदांगसी के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • 14 July 2025 7:11 AM IST

    सावन का पहला सोमवार आज
    सावन महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को है। यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ है। देशभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। श्रद्धा-भाव से लोग भगवान शिव के दर्शन कर रहे हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव पूजन करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके अलावा जीवन में सदैव सुख-समृद्धि वास करती हैं।

  • 14 July 2025 7:08 AM IST

    शुभांशु शुक्ला की धरती पर वापसी आज 
    अंतरिक्ष में 17 दिन रहने के बाद भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 14 जुलाई को धरती पर वापस लौटेंगे। इससे पहले 13 जुलाई की शाम फेयरवेल सेरेमनी में उन्होंने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा के 1984 में दिए आइकॉनिक डायलॉग को दोहराते हुए कहा- भारत आज भी सारे जहां से अच्छा है। बता दें कि 23 घंटे के सफर के बाद पृथ्वी पर आएंगे।

  • 14 July 2025 7:06 AM IST

    आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट 
    भारत में घनघोर बारिश हो रही है। हिमाचल में बारिश, बाढ़, लैंडस्लाइड से अब तक 98 लोग जान गंवा चुके हैं। मौसम विभाग ने सोमवार को राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, असम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, गोवा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story