तेलंगाना की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट: धमाके से दहला इलाका, 10 मजदूरों की मौत; 26 लोग घायल

Telangana Factory Blast
X

Telangana Factory Blast

Telangana Factory Blast: तेलंगाना में सोमवार (30 जून) को बड़ी घटना हो गई। संगारेड्डी की केमिकल फैक्ट्री के एक रिएक्टर में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। 15-20 लोग घायल हैं।

Telangana Factory Blast: तेलंगाना में सोमवार (30 जून) को बड़ा धमाका हुआ। संगारेड्डी में दवा बनाने वाली फैक्ट्री की रिएक्टर यूनिट में विस्फोट हो गया। ब्लास्ट में 10 मजदूरों की मौत हो गई है। 26 लोग घायल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन टीम और 11 दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। अफरा-तफरी के बीच 5 शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। 14 घायलों का रेस्क्यू किया है। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। साथ ही कई लोगों के फंसे होने की खबर है। बचाव कार्य जारी है। मौत को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मल्टी जोन 2 के IG वी सत्यनारायण ने बताया घटना में कुल 8 लोगों की मौत हो गई। इनमें से छह शव घटनास्थल से बरामद हुए। दो की इलाज के दौरान मौत हुई। इसके अलावा 26 अन्य घायल हैं। NDRF, DRF, SDRF की टीमों के साथ ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।

चारों तरफ धुआं-धुआं
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह सात बजे पाशमिलारम स्थित सिगाची केमिकल इंडस्ट्री में अचानक धमाका हुआ। ब्लास्ट से आसपास का इलाका हिल गया। फैक्ट्री की एक दीवार भी गिर गई। विस्फोट के बाद मजदूर फैक्ट्री से जान बचाकर बाहर की ओर भागे। विस्फोट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। अभी विस्फोट की वजह सामने नहीं आई है।

कई लोगों के फंसे होने की खबर
हादसे में अभी तक 10 मजदूर की मौत की खबर है। 26 लोग घायल हैं। मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं। कई मजदूर 20 से 50 फीसदी तक जल गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। अभी कई लोगों के फंसे होने की खबर है।

जानिए क्या बनाती है कंपनी
सिगाची इंडस्ट्रीज एक फार्मास्यूटिकल पाउडर बनाने वाली कंपनी है। 1989 से माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) का उत्पादन कर रही है। यह एक बिना रंग, स्वाद और गंध वाला सफेद पाउडर होता है, जिसका उपयोग दवा और कॉस्मेटिक उद्योगों में किया जाता है। कंपनी की पांच उत्पादन इकाइयां हैं। एक हैदराबाद में स्थित है। इसके उत्पादों को 65 से अधिक देशों में निर्यात किया जाता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story