सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी: शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हेल्थ अपडेट

शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ली हेल्थ अपडेट
X
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें शिमला के IGMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एमआरआई समेत कई मेडिकल जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।

Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी की स्वास्थ्य स्थिति की जांच के लिए मैग्नेटिक रेजोनेंस इमेजिंग (MRI) समेत कई अन्य जरूरी टेस्ट किए जा रहे हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी जल्द ही अस्पताल पहुंच सकते हैं ताकि सोनिया गांधी के स्वास्थ्य की जानकारी ले सकें।

कैसी है हालत?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) ने नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गौरतलब है कि इस साल फरवरी में भी सोनिया गांधी को पेट से संबंधित समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि तब डॉक्टरों ने स्थिति को नियंत्रण में बताया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story