Live

Sawan Somwar 2025: काशी विश्वनाथ मंदिर में 3 KM लंबी कतार, बाबा महाकाल में उमड़ा जनसैलाब

Sawan Somwar 14 July 2025 Live Update
X

Sawan Somwar 14 July 2025 Live Update

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार (14 जुलाई 2025) को है। देशभर के शिवमंदिरों में आस्था का जनसैलाब है। किस मंदिर में कितनी भीड़ और क्या है माहौल? पल-पल का अपडेट्स जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग पर विजिट करें।

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार (14 जुलाई 2025) को है। आज का दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बेहद शुभ है। मान्यता है कि सावन सोमवार पर शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। सोमवार (14 जुलाई) को मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान सहित देशभर के मंदिरों में आस्था का जनसैलाब है। श्रद्धा-भक्ति के साथ श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन को उमड़े हैं। मंदिरों में 'हर हर महादेव' और बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। भक्त भोलेबाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं। देश के किस मंदिर में कितनी भीड़ है? सावन सोमवार पर पूजा कैसे करें? महत्व क्या हैं? आइए हम आपको सबकुछ विस्तार से बताते हैं।

जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
14 जुलाई को सावन का पहला सोमवार है। मान्यता है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त से लेकर शाम के प्रदोष काल तक भगवान शिव की आराधना करने से विशेष पुण्य और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कई मुहूर्त हैं। दोपहर 12:00 से 12:50 बजे तक अभिजीत मुहूर्त है। शाम 7:15 से रात 8:45 बजे तक प्रदोष काल मुहूर्त है है। धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र बन रहा है। इस दौरान आयुष्मान और सौभाग्य योग रहेगा।

पूजा विधि
सावन के पहले सोमवार पर शिव जी की पूजा कैसे करें। आइए हम आपको बताते हैं। सबसे पहले स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और श्री गणेश जी का ध्यान कर पूजन का संकल्प लें। पूजा के दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र, शमीपत्र, फूल, धूप, गंध, और पवित्र जल चढ़ाएं। शिव मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग का जलाभिषेक करें और देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। व्रत के दौरान शिव चालीसा का पाठ करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। इस दिन पूरी श्रद्धा और भक्ति से शिव आराधना करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।

Live Updates

  • 14 July 2025 7:59 AM IST

    जयपुर के झारखंड महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूरा-अर्चना की।


  • 14 July 2025 7:50 AM IST

    अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी।


  • 14 July 2025 7:47 AM IST

    ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। 


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story