महाकुंभ में महामहिम: पूजा-अर्चना और त्रिवेणी में डुबकी,15 तस्वीरों में देखें राष्ट्रपति की संगम यात्रा

Maha Kumbh: President droupadi murmu Sangam visit in 15 pictures
X
महाकुंभ में महामहिम:15 तस्वीरों में देखें राष्ट्रपति की संगम यात्रा
President Draupadi Murmu in Mahakumbh Visit Images: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार (10 फरवरी) को महाकुंभ में पहुंची और त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना की। देखें महामहिम की संगम यात्रा की 15 शानदार तस्वीरें।

President Draupadi Murmu in Mahakumbh Visit Images:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार (10) फरवरी को प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में पहुंची। इस दौरान महामहिम ने त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई। राष्ट्रपति ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम नोज पर गंगा पूजा की और देश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्षयवट और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदी बेन पटेल भी राष्ट्रपति के साथ मौजूद रहीं। यहां देखें महामहिम की संगम यात्रा की 15 शानदार तस्वीरें।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाई

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज के पास त्रिवेणी के पावन जल में डुबकी लगाई।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य को दियाअर्घ्य

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम स्नान के बाद सूर्य को अर्ध्य देकर राष्ट्र के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य प्रणाम किया

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संगम में डुबकी लगाने के बाद सूर्य देव को नमन करतीं हुईं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम के पावन जल में नारियल प्रवाहित किया

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम के पावन जल में श्रीफल अर्पित किए।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम में डुबकी लगाने के बाद गंगा आरती की

undefined
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदी बेन पटेल के साथ गंगा आरती करतीं हुईं राष्ट्रपति मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज पर गंगा मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ के संगम नोज पर गंगा पूजा की विधि-विधानों को पूरा किया।

गंगा पूजन करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने अक्षयवट के दर्शन किए

undefined
अक्षयवट के दर्शन करतीं महामहिम द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संगम के बारे में कई जानकारियां दीं

undefined
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ महामहिम को संगम नोज पर महाकुंभ से जुड़ी जानकारियां देते हुए।

संगम तट पर सरस्वती माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करतीं महामहिम

undefined
संगम तट पर माता सरस्वती की प्रतिमा पर फूल अर्पित करती हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

संगम तट पर कुंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दूध अर्पित किए

undefined
संगम तट पर एक पावन कुंड में दूध अर्पित करती हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

सीएम योगी ने महामहिम द्रौपदी मुर्मू को कुंभ कलश भेंट किया

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को कुंभ कलश सौंपते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ।

संगम नोज से गंगा की पावन लहरों को निहारतीं हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

undefined
महाकुंभ में महामहिम: संगम नोज पर राज्यपाल आनंदीबेन के साथ राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टीमर से संगम नोज तक पहुंचीं

undefined
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्टीमर से सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ संगम स्थित वीआईपी घाट पर पहुंचीं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगम नोज पर पक्षियों को दाना डाला

undefined
प्रवासी पक्षियों को दाना खिलातीं हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का इलाहाबाद पहुंचने पर सीएम योगी और गवर्नर आनंदी बेन ने किया स्वागत

undefined
प्रयागराज के बमरौली एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का स्वागत करते सीएम योगी आदित्यनाथ और आनंदी बेन पटेल।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुंभ स्नान करने वालीं देश की दूसरी राष्ट्रपति
द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं जिन्हाेंने कुंभ में स्नान किया है। इससे पहले 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने संगम में स्नान किया था। राष्ट्रपति मुर्मू का यह दौरा करीब आठ घंटे का है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story